Top
Begin typing your search above and press enter to search.

चीन में 5.1 तीव्रता का भूकंप, नेपाल में फिर बाढ़ का खतरा; त्रिशूली इलाका खाली कराया

नेपाल पुलिस ने सुरक्षा कर्मियों, राहत-बचाव दल और आम लोगों

चीन में 5.1 तीव्रता का भूकंप, नेपाल में फिर बाढ़ का खतरा; त्रिशूली इलाका खाली कराया
X

नेपाल/चीन। चीन के सिचुआन प्रांत में शुक्रवार को 5.1 तीव्रता का भूकंप आया। इसके बाद नेपाल में एक बार फिर बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। नेपाल पुलिस के मुताबिक, तिब्बत की ओर पानी का बांध फिर टूटने की सूचना मिली है। इससे त्रिशूली नदी में अचानक पानी बढ़ने की आशंका है।

लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा

खतरे को देखते हुए त्रिशूली इलाके से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। नेपाल पुलिस ने सुरक्षा कर्मियों, राहत-बचाव दल और आम लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। लोगों से आसपास के अन्य लोगों को भी खतरे की जानकारी देने को कहा गया है।

सेना और हेलीकॉप्टर राहत अभियान में जुटे

नेपाल की प्रतिनिधि सभा में विपक्ष के नेता भीष्म राज आंगदेम्बे ने बताया कि नेपाली सेना और हेलीकॉप्टर टीमें बचाव अभियान में जुटी हैं। खराब मौसम और मुश्किल भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद राहत कार्य जारी है।

त्रिशूली-रसुवा सड़क बंद

बाढ़ के खतरे को देखते हुए त्रिशूली-रसुवा सड़क निर्माण का काम रोक दिया गया है। JCB मशीनें वापस बुला ली गई हैं। भारी मलबे के कारण रसुवा जाने का रास्ता भी बंद है।

बाढ़ में 469 लोगों की मौत

नेपाल में हालिया फ्लैश फ्लड से अब तक 469 लोगों की मौत हुई है, जबकि 1,545 लोग घायल हुए हैं। कई सड़कें और पुल क्षतिग्रस्त हुए हैं। तिब्बत की ओर बांध टूटने की नई सूचना से प्रशासन की चिंता और बढ़ गई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire