Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

International Yoga Day: छत्तीसगढ़ में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां पूरी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 21 जून को अंबिकापुर में करेंगे योगा

Dev Verma
International Yoga Day: छत्तीसगढ़ में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां पूरी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 21 जून को अंबिकापुर में करेंगे योगा
X

International Yoga Day: अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में 21 जून को मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बार राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम अंबिकापुर जिले के पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित किया जाएगा। सुबह 6:45 बजे से 8 बजे तक चलने वाले इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय स्वयं योगाभ्यास करेंगे। उनके साथ स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल सहित कई जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

International Yoga Day: ‘स्वस्थ आयु के लिए योग’ थीम पर आयोजन

इस वर्ष योग दिवस का आयोजन ‘स्वस्थ आयु के लिए योग’ थीम पर किया जा रहा है। राज्य सरकार का उद्देश्य योग को जन-आंदोलन का स्वरूप देना और लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। योग कार्यक्रमों की तैयारियां केवल जिला मुख्यालयों तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि इन्हें ग्राम पंचायत स्तर तक आयोजित किया जा रहा है।

International Yoga Day: चार जिलों में मुख्य अतिथियों में आंशिक बदलाव

राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग ने योग दिवस को लेकर जारी आदेश में चार जिलों में मुख्य अतिथियों के नामांकन में आंशिक संशोधन किया है। संशोधित सूची के अनुसार मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में राज्यसभा सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह, बेमेतरा में सांसद लक्ष्मी वर्मा, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा और बीजापुर में विधायक नीलकंठ टेकाम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

International Yoga Day: जिला प्रशासन को दिए गए निर्देश

सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी संबंधित जिलों के कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि योग दिवस कार्यक्रमों का आयोजन आयुष विभाग के दिशा-निर्देशों और मुख्य अतिथियों के परामर्श के अनुसार ही सुनिश्चित किया जाए। सभी जिलों में प्रशासनिक स्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है।

International Yoga Day: राज्यभर में व्यापक भागीदारी की तैयारी

योग दिवस पर राज्य के सभी जिलों में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। रायपुर में राज्यपाल रमेन डेका मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगे, जबकि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अंबिकापुर में योगाभ्यास करेंगे। सरकार ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire