Breaking News
:

International Yoga Day: राज्यपाल डेका से लेकर डिप्टी सीएम, मंत्री, विधायक, सांसद ने किया योगाभ्यास, तस्वीरों में देखें लोगों का उत्साह

International Yoga Day: From Governor Deka to Deputy CM, Ministers, MLAs, MPs practiced yoga, see the enthusiasm of the people in pictures

International Yoga Day: रायपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ सभी जिला मुख्यालयों में योग दिवस का आयोजन किया गया। राज्यपाल रमेन डेका, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, मंत्रिमंडल के सदस्यों, सांसदों, विधायकों और जनप्रतिनिधियों

 International Yoga Day: रायपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ सभी जिला मुख्यालयों में योग दिवस का आयोजन किया गया। राज्यपाल रमेन डेका, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, मंत्रिमंडल के सदस्यों, सांसदों, विधायकों और जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों, कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं और आमजन के साथ योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।


International Yoga Day: रायपुर: 'एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य' थीम पर योग


इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मण्डपम में 'एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य' थीम के तहत आयोजित योग कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका के साथ बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस अवसर पर विधायक सुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा, अनुज शर्मा, कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, संभागायुक्त महादेव कावरे, कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह, एसएसपी लाल उमेंद सिंह और निगम कमिश्नर विश्वदीप ने योगाभ्यास किया।


International Yoga Day: मुंगेली: उपमुख्यमंत्री साव ने बताया योग का महत्व




मुंगेली में जिला स्तरीय योग कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विधायक पुन्नूलाल मोहले, अधिकारी-कर्मचारी और स्कूली बच्चों ने योग किया। साव ने कहा, योग को नियमित रूप से अपनाने से शारीरिक और मानसिक मजबूती मिलती है, साथ ही आत्मविश्वास बढ़ता है।


International Yoga Day: कवर्धा: उपमुख्यमंत्री शर्मा स्कूटी से पहुंचे




कवर्धा के पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा स्कूटी से पहुंचे। कलेक्टर गोपाल वर्मा, एसपी धर्मेंद्र सिंह छवाई और जनप्रतिनिधियों के साथ आमजन ने उत्साहपूर्वक योग किया।


International Yoga Day: रायगढ़: वित्त मंत्री और महापौर ने किया योग


रायगढ़ के बोईरदादर स्टेडियम में वित्त मंत्री ओपी चौधरी, महापौर जीवर्धन चौहान और अन्य नेताओं के साथ आमजन ने योगाभ्यास किया। कार्यक्रम में भारी संख्या में लोग शामिल हुए।


International Yoga Day: स्वास्थ्य मंत्री का 'स्वस्थ जीवन, श्रेष्ठ जीवन' का संदेश




नगर पंचायत झगराखांड़ के मांगलिक भवन में बारिश के बावजूद योग कार्यक्रम में सैकड़ों लोग शामिल हुए। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा, "योग से स्वस्थ और श्रेष्ठ जीवन संभव है।" पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन सिंह, डीएफओ मनीष कश्यप और अन्य अधिकारियों ने भी योग किया।


International Yoga Day: बलरामपुर: कृषि मंत्री ने किया तितली आसन




बलरामपुर के हाई स्कूल मैदान में कृषि मंत्री राम विचार नेताम, कलेक्टर, डीएफओ और जनप्रतिनिधियों ने स्थानीय लोगों के साथ योगाभ्यास किया।


International Yoga Day: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने लिया स्वस्थ जीवन का संकल्प




जगदलपुर के इंदिरा स्टेडियम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और स्कूली बच्चों के साथ योग किया। उन्होंने कहा, योग भारत की प्राचीन परंपरा है, जो शारीरिक, मानसिक और आत्मिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us