Top
Begin typing your search above and press enter to search.

International Women's Day : महिला दिवस पर वृहद महतारी वंदन सम्मेलन में जुटेंगी नारी शक्ति, 13वीं किश्त का होगा वितरण...

अब तक 12 किश्तों में 7,838 करोड़ रुपये की राशि प्रदेश की महिलाओं को वितरित की जा चुकी है।

International Womens Day : महिला दिवस पर वृहद महतारी वंदन सम्मेलन में जुटेंगी नारी शक्ति, 13वीं किश्त का होगा वितरण...
X

International Women's Day : रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में वृहद महतारी वंदन सम्मेलन और राज्य स्तरीय महिला मड़ई का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि होंगे, जबकि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े सहित सभी कैबिनेट मंत्री, सांसद, विधायक, रायपुर महापौर और अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे।

International Women's Day : छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना के एक वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री साय प्रदेश की लगभग 70 लाख महिलाओं को योजना की 13वीं किश्त का भुगतान करेंगे। यह योजना 10 मार्च 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वर्चुअल उपस्थिति में शुरू की गई थी। अब तक 12 किश्तों में 7,838 करोड़ रुपये की राशि प्रदेश की महिलाओं को वितरित की जा चुकी है।

International Women's Day : ‘सम्मान सुविधा प्रणाली’ का होगा शुभारंभ-
इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय भुगतान के लिए “सम्मान सुविधा प्रणाली” का शुभारंभ करेंगे। यह पहली बार होगा जब मुख्यमंत्री स्वयं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को डिजिटल और केंद्रीकृत प्रणाली के माध्यम से सीधे मानदेय का भुगतान करेंगे। इस प्रणाली में फेशियल रिकग्निशन सिस्टम के माध्यम से कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की नियमित उपस्थिति दर्ज होगी, जिसके आधार पर उन्हें सीधे राज्य सरकार से मानदेय का भुगतान किया जाएगा।

International Women's Day : ‘सखी वन स्टॉप सेंटर’ की मानक संचालन प्रक्रिया का होगा विमोचन-
मुख्यमंत्री साय उत्पीड़ित एवं संकटग्रस्त महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण डिजिटल सुविधा की शुरुआत करेंगे, जिसके तहत वे ऑनलाइन एवं मोबाइल एप के माध्यम से शिकायत दर्ज कर सकेंगी। इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री साय बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के पोर्टल, इंफ्रा पोर्टल तथा स्थापना पोर्टल का भी शुभारंभ करेंगे। साथ ही बिलासपुर स्थित क्षेत्रीय महिला प्रशिक्षण संस्थान के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण भी किया जाएगा।

International Women's Day : महिला सशक्तिकरण में उत्कृष्ट योगदान देने वालों को मिलेगा सम्मान-
कार्यक्रम में राज्य की 32 उत्कृष्ट आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, 3 सर्वश्रेष्ठ सखी वन स्टॉप सेंटर, 2 नवा बिहान योजना के महिला संरक्षण अधिकारी सहित अन्य महिला सशक्तिकरण में विशिष्ट उपलब्धि प्राप्त महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।

International Women's Day : महिला उद्यमिता और स्वावलंबन का मंच-
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 4 से 8 मार्च 2025 तक राज्य स्तरीय महिला मड़ई का आयोजन किया जा रहा है। इस मड़ई में महिला स्व-सहायता समूहों और महिला उद्यमियों द्वारा निर्मित उत्पादों के प्रदर्शन और विक्रय के लिए 100 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं। इस आयोजन के अंतर्गत प्रदेशभर से नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों और महिला समूहों के प्रतिनिधियों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।

International Women's Day : महिला मड़ई में 50,000 से अधिक महिलाओं की सहभागिता-
वृहद महतारी वंदन सम्मेलन और राज्य स्तरीय महिला मड़ई में पूरे प्रदेश से 50,000 से अधिक माताएं, बहनें और बेटियां शामिल होंगी। यह कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण, सामाजिक उत्थान और आर्थिक स्वावलंबन को एक नई दिशा देने का प्रयास होगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire