Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Para athlete Chirag Tyagi murdered: अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलीट चिराग त्यागी की हत्या, गाजियाबाद में मिली लाश, 'दोस्त' गिरफ्तार

Para athlete Chirag Tyagi murdered: अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलीट चिराग त्यागी की हत्या, गाजियाबाद में मिली लाश, दोस्त गिरफ्तार
X

Para athlete Chirag Tyagi murdered: नई दिल्ली: बेंगलुरु में आयोजित 8वीं इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में स्वर्ण और रजत पदक जीतने के बाद घर लौट रहे अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलीट चिराग त्यागी की गाजियाबाद में हत्या कर दी गई। उनका शव शनिवार को साईं उपवन क्षेत्र में मिला। पुलिस ने मामले में साथी पैरा एथलीट यश खटीक को हिरासत में लिया है।

पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि चिराग और यश ने ब्लाइंड श्रेणी की प्रतियोगिताओं में साथ हिस्सा लिया था। कुछ समय पहले दस्तावेज सत्यापन के दौरान चिराग की शिकायत के कारण यश का क्वालिफिकेशन रद्द हो गया था। पुलिस के अनुसार, इसी रंजिश के चलते हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपी की निशानदेही पर हथियार की तलाश जारी है।

खुशी का माहौल मातम में बदला

चिराग के घर पर उनके स्वागत की तैयारियां चल रही थीं। परिवार और रिश्तेदार उनके पदक जीतकर लौटने का इंतजार कर रहे थे। लेकिन हत्या की खबर ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

देश के लिए बड़ी उम्मीद थे चिराग

चिराग दृष्टिबाधित श्रेणी के उभरते हुए पैरा एथलीट थे। हाल ही में उन्होंने 400 मीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन किया था और एशियन पैरा गेम्स में पदक के प्रबल दावेदार माने जा रहे थे। उनके कोच और साथी खिलाड़ियों का कहना है कि चिराग भविष्य में देश के लिए बड़ा नाम बन सकते थे, लेकिन उनकी असमय मौत ने खेल जगत को गहरा झटका दिया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire