Create your Account
रबी सीजन के पूर्व बहुती नहर और नई गढ़ी-1 एवं 2 माइक्रो इरिगेशन परियोजना का कार्य पूर्ण करने के निर्देश
भोपाल। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने निर्देश दिए हैं कि आगामी रबी सीजन में सिंचाई व्यवस्था के लिए विंध्य क्षेत्र में जल संसाधन विभाग की सिंचाई परियोजना को पूर्ण करने के लिए युद्धस्तर पर कार्य करें। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक और तकनीकी समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाये। परियोजना का कार्य समय से पूर्ण हो, इसके लिए आवश्यक प्रयास किए जायें ताकि किसान भाइयों को असुविधा न हो।
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मंत्रालय वल्लभ भवन में रीवा की बहुती नहर परियोजना और नई गढ़ी-1 एवं 2 माइक्रो इरिगेशन परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा हो जाने से किसानों को व्यापक लाभ मिलेगा। बहुती नहर के निर्माण से 65 हजार हेक्टेयर क्षेत्र और नईगढ़ी-1 एवं 2 के कार्य पूर्ण होने पर 50 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में किसानों के खेतों तक पानी पहुंच सकेगा।
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बहुती नहर परियोजना में हो रहे विलंब पर असंतोष व्यक्त किया और कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बहुती कैनाल में एक्वाडक्ट निर्माण कार्य प्राथमिकता से पूर्ण किया जाये। साथ ही वितरक कैनाल और सप्लाई कैनाल के उन क्षेत्रों में, जहां सीपेज की समस्या है, तकनीकी निदान कर चैनल निर्माण कार्य समय से पूरा किया जाए। बैठक में मुख्य अभियंता बोधी अनिल सिंह, मुख्य अभियंता रीवा ए के देहरिया सहित विभागीय वरिष्ठ अधिकारी और निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
Related Posts
More News:
- 1. UP News : इंश्योरेंस पॉलिसी के नाम पर लाखों की साइबर ठगी का खुलासा, अंतरराज्यीय गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार
- 2. CG Weather News : छत्तीसगढ़ में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, रायपुर समेत कई जिलों में तेज बारिश और हवाओं की संभावना
- 3. MP News : CBN की बड़ी कार्रवाई : फायरिंग के बीच 1.35 टन डोडाचूरा और अफीम जब्त, तस्कर हथियार छोड़कर फरार
- 4. UP: सीएम योगी ने किया कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ, शिक्षकों को मिलेगा 5 लाख तक कैशलेस इलाज
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

