Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

स्टेशन पर चलती ट्रेन में बेहोश हुई मासूम, आरपीएफ जवान ने तत्परता दिखाकर बचाई जान...

कहीं न कहीं निमोनिया की वीकनेस कारण आयशा के साथ ऐसा हुआ था।

स्टेशन पर चलती ट्रेन में बेहोश हुई मासूम, आरपीएफ जवान ने तत्परता दिखाकर बचाई जान...
X

MP News : भोपाल। राजधानी भोपाल में रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स के जवान विजय कौशल ने रेल यात्रा के दौरान एक मासूम बच्ची की तबीयत बिगड़ने पर उसकी जान बचाकर मानवता का बड़ा उदाहरण पेश किया है। दरअसल मुरैना जिले के बर्रा निवासी अब्दुल बाकिर अपनी पत्नी और बेटी आयशा के साथ भोपाल स्थित अपने ससुराल मिलने आए थे। मिलने के बाद वह सुबह मुरैना जाने वाली बापूधाम सुपर फास्ट एक्सप्रेस की जरनल बोगी में सवार होकर वापस मुरैना जा रहे थें।

MP News : ट्रेन भोपाल स्टेशन के प्लेटफार्म से छूटी ही थी के तभी अचानक उनकी बेटी आयशा की तबीयत बिगड़ गई। उसी दौरान किसी यात्री ने आपातकालीन ब्रेक लगा दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे आरपीएफ जवान ने देखा तो जनरल बोगी में चीख पुकार मची हुई थी। बाकीर अपनी पत्नी के साथ बेटी के लिए मदद की गुहार लगा रहे थे। जवान विजय कौशल ने देखा तो किशोरी बेहोश थी और उसके होंठ नीले पड़ने लगे थे,और उसका शरीर पूरी तरह से अकड़ चुका था। उन्होंने ट्रेन में ही मां की गोद से बच्ची को लेकर पानी उसके मुंह पर छिड़का और थोड़ी देर तक उसके हाथ पैर मले जिससे बच्ची की हालत थोड़ी स्थिर हुई।

MP News : उसके बाद तत्परता दिखाते हुए आयशा को गोद में उठाया और प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंचे, जहां एसआईपीएफ संध्या चौधरी ने बच्ची की हालत देखकर अस्पताल ले जाने की सलाह दी। गार्ड लॉबी के ड्राइवर हैदर ने स्थिति को समझते हुए अपनी सरकारी गाड़ी में बच्ची और उसके माता-पिता को बैठाकर 5 मिनट में नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टर सुरेश कुमार ने बच्ची का तुरंत उपचार शुरू किया।

MP News : बच्ची की स्थिति में सुधार आने के बाद सुरक्षाकर्मी अपनी ड्यूटी पर वापस लौट आया। बच्ची के पिता बाकिर खान और उनकी पत्नी ने आरपीएफ जवान का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि दो दिन बाद हॉस्पिटल से छुट्टी हो गई थी। वह मुरैना पहुंच गए हैं, आयशा को डॉक्टर्स ने निमोनिया बताया था। कहीं न कहीं निमोनिया की वीकनेस कारण आयशा के साथ ऐसा हुआ था।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire