Top
Begin typing your search above and press enter to search.

नानी के घर खेलते-खेलते अंडरग्राउंड वॉटर टैंक में गिरी मासूम, इधर उधर ढूंढते रहे परिजन, हो गई मौत

नानी के घर खेलते-खेलते अंडरग्राउंड वॉटर टैंक में गिरी मासूम, इधर उधर ढूंढते रहे परिजन, हो गई मौत
X

भोपाल। राजधानी भोपाल के कोलार क्षेत्र में अपनी नानी के घर गई मासूम की अंडरग्राउंड वाटर टैंक में डूबने से मौत हो गई। रिश्तेदारों ने बताया कि, ससुराल पक्ष के लोग तीन दिन से बाहर गए थे और बच्ची की मां अकेले घर में बोर हो रही थी। संक्रांति के मौके पर वह मायके नहीं जा सकी थीं, इसलिए रविवार को नानी के घर जाने का फैसला किया। अनिका, उसके पिता, मां और भाई सभी दोपहर के समय नानी के घर पहुंचे।

दोपहर का खाना खाने के बाद परिवार बातचीत में व्यस्त हो गया,इस दौरान खेलते-खेलते अनिका आंगन में चली गई। आंगन में अंडरग्राउंड वाटर टैंक था, जिसे ढकने के लिए ऊपर एक जंग लगा टीन का टुकड़ा रखा गया था। अनिका ने जैसे ही उस पर कदम रखा, वह टैंक में गिर गई। कुछ ही मिनटों में उसकी मौत हो गई। परिवार बातचीत में व्यस्त था और किसी ने उसके गिरने की आवाज नहीं सुनी।कुछ समय बाद जब अनिका नजर नहीं आई तो उसकी मां और परिजनों ने उसे खोजना शुरू किया। घबराए मामा ने घर के बाहर और आसपास के इलाके में बच्ची को तलाशा।

इसी दौरान किसी की नजर खुले हुए वाटर टैंक पर पड़ी। टैंक के अंदर मोबाइल की टॉर्च से देखा गया तो अनिका का शव पानी में तैरता नजर आया।अनिका को तुरंत बाहर निकाला गया और एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।बच्ची के फूफा प्रवीण शिंदे ने बताया कि, टैंक का ढक्कन खराब होने की वजह से यह हादसा हुआ, जिससे परिवार पर गहरा सदमा लगा है।तीन साल की मासूम बेटी को खोने का दर्द अनिका के पिता अनिल पथरोड़ के चेहरे पर साफ दिखाई दे रहा था। सदमा इस कदर है कि वह बात तक नहीं कर सके।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire