Create your Account
INDW vs WIW: दीप्ति शर्मा के छक्के से जीती भारतीय महिला टीम, वेस्टइंडीज क्लीन स्वीप
- Pradeep Sharma
- 27 Dec, 2024
INDW vs WIW: भारतीय महिला टीम और वेस्टइंडीज महिला टीम के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मुकाब
वड़ोदरा। INDW vs WIW: भारतीय महिला टीम और वेस्टइंडीज महिला टीम के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला भारतीय टीम ने 5 विकेट से अपने नाम कर लिया। इस मैच में दीप्ति शर्मा ने 6 विकेट लेकर वेस्टइंडीज टीम को 162 रन पर समेट दिया। INDW vs WIW: गेंद के बाद दीप्ति ने बल्ले से भी कमाल का प्रदर्शन करते हुए मुकाबले को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इसके साथ ही भारतीय महिला टीम ने वेस्टइंडीज महिला टीम का सूपड़ा साफ कर दिया और तीन मैचों की वनडे सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली।
INDW vs WIW: दीप्ति के शानदार प्रदर्शन और तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर (29 रन देकर चार विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी से भारत ने वेस्टइंडीज को 162 रन पर समेट दिया। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम शीर्ष क्रम के चरमराने के बावजूद 28.2 ओवर में जीत दर्ज करने में सफल रही। INDW vs WIW: वेस्टइंडीज की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। रेणुका ठाकुर ने शुरुआत के तीनों विकेट निकाले। 9 रन पर तीन विकेट गंवाने के बाद वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने संभलकर बल्लेबाजी की।
INDW vs WIW: चौथे विकेट के लिए शिनेले हेनरी और शेमाइन कैंपबेल के बीच 91 रनों की साझेदारी हुई। अगर यह साझेदारी नहीं होती तो वेस्टइंडीज सौ रन भी नहीं बना पाती। वेस्टइंडीज के लिए शिनेले हेनरी ने 61 रनों की पारी खेली। वहीं शेमाइन कैंपबेल ने 46 रन बनाए। INDW vs WIW: इनके अलावा आलिया एलेनी ने 21 रन बनाई। तीन बैटर को छोड़कर अन्य कोई खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। भारत के लिए गेंदबाजी करते हुए रेणुका सिंह ठाकुर ने 29 रन देकर 4 विकेट और दीप्ति शर्मा ने 31 रन देकर 6 विकेट लेकर वेस्टइंडीज की पारी को समेट दिया।
INDW vs WIW: दीप्ति की सधी पारी से मिली जीत
जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत भी कुछ ज्यादा अच्छी नहीं रही। स्मृति मंधाना 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गई। वहीं पिछले मैच में शतक लगाने वाली हरलीन भी 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गई। उसके बाद प्रतिका रावल ने 18, हरमनप्रीत कौर ने 32, जेमिमा रोड्रिग्स ने 29 रन बनाए।
INDW vs WIW: भारत ने 73 रन के स्कोर पर चार विकेट खो दिये थे लेकिन दीप्ति (48 गेंद में नाबाद 39 रन) के अनुभव के बूते टीम 21 ओवर पहले लक्ष्य तक पहुंच गई। विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष 11 गेंद में 23 रन बनाकर नाबाद रहीं।
INDW vs WIW: वेस्टइंडीज के लिए डिएड्रा डॉटिन ने 1 विकेट चटकाए। आलिया एलेनी ने 1, हीली मैथ्यूज ने 1, फ्लेचर ने 1 और करिश्मा ने 1 विकेट चटकाए। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने क्लीन स्वीप कर दिया। टी20 सीरीज जीतने के बाद भारतीय टीम ने वनडे सीरीज भी अपने नाम की। लगातार हार के बाद मिली जीत से भारतीय टीम का कॉन्फिडेंस बढ़ा होगा।
Related Posts
More News:
- 1. Mahakaal Darshan: कालों के काल बाबा महाकाल के करें दर्शन, देखें Live
- 2. Tamil Nadu Chunav: बीजेपी ने 27 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए, सूची में अन्नामलाई का नाम नहीं..यहां देखें सूची पार्टी ने किस पर लगाया दांव
- 3. Saturday Horoscope: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, पढ़ें शनिवार का राशिफल
- 4. Rashmika-Anime Awards 2026: रश्मिका मंदाना एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर छाईं, दूसरी बार टोक्यो एनीमे अवॉर्ड्स में बनेंगी प्रेजेंटर
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

