Breaking News
Create your Account
उद्योगपति रतन टाटा का निधन, मुख्यमंत्री साय ने जताया गहरा शोक
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुप्रसिद्ध उद्योगपति, पद्म भूषण व पद्म विभूषण से सम्मानित श्री रतन टाटा के निधन को अत्यंत दुःखद बताते हुए गहरा शोक व्यक्त किया है। साय ने कहा कि, रतन टाटा ने भारतीय उद्योग जगत को सर्वोच्च स्थान पर स्थापित किया। शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, स्वच्छता, मानव कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में उनके योगदान को भारतवासी सदैव याद रखेंगे। उनका सादगी पूर्ण जीवन, नैतिक नेतृत्व और परोपकार की भावना एक मिसाल थी। वह सदैव हमारी यादों में जीवित रहेंगे।
उनका निधन भारत और उद्योग जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। देश और समाज में बेहतर बदलाव के लिए उनके द्वारा किए गए अभूतपूर्व कार्य हम सबके लिए प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों, उनके शुभचिंतकों को संबल प्रदान करने की विनम्र प्रार्थना करता हूं।
Related Posts
More News:
- 1. Australia to Tax Meta-Google and TikTok: एक्शन में ऑस्ट्रेलिया सरकार: मेटा-गूगल और टिकटॉक पर टैक्स लगाने का प्रस्ताव, पत्रकारों को मिलेगा समर्थन
- 2. Mathura Accident : मथुरा में हादसा : पैंटून पुल से टकराकर यमुना नदी में पलटा स्टीमर, 30 लोग थे सवार, 9 की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
- 3. UP Accident : प्रयागराज रेल हादसा : करछना में ट्रेन की चपेट में आने से 5 लोगों की मौत
- 4. UP Crime : पिता ने जुड़वा बेटियों का गला रेतकर की हत्या, खुद पुलिस को दी सूचना
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

