Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

स्वीडन के ओरेब्रू में स्कूल पर अंधाधुंध गोलीबारी, 10 की मौत, हमलावर भी ढेर

स्वीडन के ओरेब्रू में स्कूल पर अंधाधुंध गोलीबारी, 10 की मौत, हमलावर भी ढेर
X

नई दिल्ली: स्वीडन के ओरेब्रू शहर में मंगलवार को एक स्कूल में हुई गोलीबारी में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। इस हमले को एक अकेले हमलावर ने अंजाम दिया, जो पुलिस कार्रवाई में मारा गया। घटना का उद्देश्य अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है। यह गोलीबारी स्टॉकहोम से 200 किलोमीटर पश्चिम में स्थित कैंपस रिसबर्गस्का में हुई, जहां वयस्कों को शिक्षा दी जाती है।

इस स्कूल के पास ही बच्चों का एक स्कूल भी स्थित है। हमले के बाद पूरे स्वीडन में सदमे की लहर दौड़ गई। प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टरसन ने इसे देश की अब तक की सबसे भीषण सामूहिक गोलीबारी बताया और कहा कि निर्दोष लोगों के खिलाफ की गई यह हिंसा पूरे देश को झकझोर देने वाली है।

यूरोप भर में शोक और संवेदना

यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयन और डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिकसन ने इस घटना पर गहरा दुख जताया। स्वीडिश न्याय मंत्री गुनार स्ट्रोमर ने इसे समाज को हिला देने वाली घटना करार दिया।

हमलावर की पहचान और जांच जारी

पुलिस के मुताबिक, हमलावर पहले किसी अपराध में संलिप्त नहीं था। उसके घर पर छापेमारी की गई, लेकिन कोई जानकारी साझा नहीं की गई। स्वीडन के राजा कार्ल सोलहवें गुस्ताफ ने पीड़ितों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और इसे बेहद दुखद घटना बताया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire