Begin typing your search above and press enter to search.
Indigo Flight: चंडीगढ़ में इंडिगो की लखनऊ फ्लाइट में तकनीकी खराबी, टेकऑफ से पहले 160 यात्रियों को उतारा
Indigo Flight: चंडीगढ़। चंडीगढ़ से लखनऊ जाने वाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6e 146 में रविवार सुबह तकनीकी खराबी आ गई। विमान में 160 यात्री सवार थे। यह फ्लाइट सुबह 7:10 बजे चंडीगढ़ से रवाना होकर 8:30 बजे लखनऊ

Indigo Flight: चंडीगढ़। चंडीगढ़ से लखनऊ जाने वाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6e 146 में रविवार सुबह तकनीकी खराबी आ गई। विमान में 160 यात्री सवार थे। यह फ्लाइट सुबह 7:10 बजे चंडीगढ़ से रवाना होकर 8:30 बजे लखनऊ पहुंचनी थी।
Indigo Flight: जानकारी के अनुसार, सभी यात्रियों की बोर्डिंग हो चुकी थी। विमान उड़ान के लिए तैयार था। तभी पायलट को तकनीकी गड़बड़ी का पता चला। उन्होंने तुरंत एटीसी को सूचित किया। इसके बाद विमान को टेकऑफ की अनुमति नहीं दी गई। यात्रियों ने इस स्थिति पर नाराजगी जताई। सभी यात्रियों को सुरक्षित विमान से उतारा गया।
Indigo Flight: एयरलाइंस ने यात्रियों को दो विकल्प दिए, जो यात्री टिकट रिफंड चाहते थे, उन्हें पैसे वापस कर दिए गए। जो यात्री यात्रा करना चाहते थे, उन्हें दूसरी फ्लाइट में भेजा गया। फिलहाल इस उड़ान को रद्द कर दिया गया है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


