Create your Account
Indigo Flight : इंडिगो ने बंद की जगदलपुर-रायपुर 'उड़ान' सेवा, जानें क्या है वजह...
- Rohit banchhor
- 27 Oct, 2024
हालाँकि, इंडिगो अन्य प्रमुख रूट्स जैसे हैदराबाद, जबलपुर, बिलासपुर और दिल्ली के लिए अपनी सेवाएं जारी रखेगी।
Indigo Flight : रायपुर। छत्तीसगढ़ में जगदलपुर-रायपुर के बीच चल रही फ्लाइट सेवा 28 अक्टूबर से बंद हो रही है। इंडिगो ने इस रूट पर यात्री संख्या में गिरावट और घाटे को देखते हुए यह निर्णय लिया है। यह फ्लाइट सेवा चार दिन, सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार को संचालित होती थी, जो हैदराबाद से जगदलपुर होते हुए रायपुर और वापस इसी मार्ग से चलती थी।
Indigo Flight : फ्लाइट बंद होने के पीछे मुख्य कारण यात्रियों की कमी बताई जा रही है। इंडिगो को इस रूट पर लगभग 60 प्रतिशत यात्री ही मिल पा रहे थे, जिससे कंपनी को नुकसान हो रहा था। इसके चलते कंपनी ने इसे बंद करने का फैसला किया है। हालाँकि, इंडिगो अन्य प्रमुख रूट्स जैसे हैदराबाद, जबलपुर, बिलासपुर और दिल्ली के लिए अपनी सेवाएं जारी रखेगी।
Indigo Flight : आखिरी फ्लाइट पर यात्री संख्या
शुक्रवार, 25 अक्टूबर को इंडिगो ने जगदलपुर से रायपुर के लिए अपनी आखिरी उड़ान भरी। इस फ्लाइट से 68 यात्री हैदराबाद से जगदलपुर पहुंचे और 74 यात्री जगदलपुर से रायपुर के लिए रवाना हुए। रायपुर से 66 यात्री जगदलपुर पहुंचे और 62 यात्री जगदलपुर से हैदराबाद के लिए रवाना हुए।
Related Posts
More News:
- 1. Ali Khamenei Funeral: ईरान में अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार की शुरुआत, धर्मगुरुओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि, 9 जुलाई को होगा सुपुर्द-ए-खाक
- 2. IND vs ENG 1st T20 : बारिश के चलते भारत-इंग्लैंड का पहला T20 हुआ रद्द, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी
- 3. CG Weather News : छत्तीसगढ़ में मानसून का नया दौर, अगले 48 घंटे भारी, कई जिलों में तेज बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट
- 4. Germany coach Julian Nagelsmann: फीफा वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद जर्मनी को बड़ा झटका, कोच जूलियन नागेल्समैन ने छोड़ा पद, हार के बाद लिया बड़ा फैसला
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

