Create your Account
indigo flight : मुंबई से कानपुर की फ्लाइट में 32 मिनट तक नहीं खुले दरवाजे, लैंडिंग के दौरान मची अफरातफरी
indigo flight : कानपुर। शनिवार को मुंबई से कानपुर आ रही इंडिगो फ्लाइट (6ई-824) में यात्रियों को दहशत भरा अनुभव हुआ। फ्लाइट लैंडिंग के बाद 32 मिनट तक गेट नहीं खुला, जिससे विमान में बैठे 145 यात्री असहज स्थिति में रहे। बच्चे और बुजुर्ग विशेष रूप से परेशान हुए। एयर होस्टेस बार-बार यात्रियों को धीरज रखने की सलाह देती रहीं।
indigo flight : यात्रियों के अनुसार, फ्लाइट पहले ही आधा घंटे विलंब से मुंबई एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। कानपुर पहुंचने का समय 3:20 बजे तय था, लेकिन देरी की वजह से फ्लाइट 3:46 बजे एयरपोर्ट पर आने वाली थी। लैंडिंग से पहले एयर ट्रैफिक कंट्रोल से सिग्नल नहीं मिलने के कारण फ्लाइट को 12 मिनट तक हवा में चक्कर लगाने पड़े। जब सिग्नल मिला, तो फ्लाइट 3:58 बजे चकेरी एयरपोर्ट पर लैंड कर सकी।
indigo flight : लेकिन लैंडिंग के बाद भी गेट नहीं खुलने से स्थिति और खराब हो गई। यात्रियों ने बार-बार मदद मांगी। एयर होस्टेस ने बताया कि तकनीकी खराबी की वजह से गेट नहीं खुल सका। बाद में इंडिगो की तकनीकी टीम ने जाँच की और पाया कि बैटरी डिस्चार्ज होने से समस्या हुई। बैटरी चार्ज होने के बाद लगभग 32 मिनट बाद गेट खुला, और यात्रियों ने 4:42 बजे राहत की सांस ली।
indigo flight : इसी बीच, कानपुर से मुंबई जाने वाली फ्लाइट भी डेढ़ घंटे विलंब से उड़ सकी। जो फ्लाइट 4 बजे उड़नी थी, वह 5:30 बजे मुंबई के लिए रवाना हुई।
Related Posts
More News:
- 1. PBKS vs RCB IPL 2026: विराट और वेंकटेश के दम पर आरसीबी ने पंजाब को दिया 223 रन का लक्ष्य, हरप्रीत ने झटके 2 विकेट
- 2. Prasar Bharati: प्रसून जोशी बने प्रसार भारती के नए चेयरमैन, केंद्र सरकार ने की नियुक्ति
- 3. CG News : खराब सड़कें मिलीं तो अफसर भी नहीं बचेंगे, समीक्षा बैठक में डिप्टी सीएम अरुण साव का सख्त संदेश
- 4. Amit Shah Bastar Visit: बस्तर से खत्म हुआ नक्सलवाद, अब विकास की नई शुरुआत:अमित शाह, आदिवासियों के लिए डेयरी नेटवर्क की घोषणा, देखें लाइव और क्या कहा
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

