Top
Begin typing your search above and press enter to search.

26 जनवरी तक इंडिगो फ्लाइट कैंसिल, एयरपोर्ट पर विजिटर एंट्री भी बंद

26 जनवरी तक इंडिगो फ्लाइट कैंसिल, एयरपोर्ट पर विजिटर एंट्री भी बंद
X

भोपाल। गणतंत्र दिवस की सुरक्षा को देखते हुए 26 जनवरी तक इंडिगो फ्लाइट कैंसिल कर दी गई है। इससे दिल्ली से भोपाल आने वाले यात्रियों को परेशानी हो सकती है। वहीं 30 जनवरी तक एयरपोर्ट अथॉरिटी ने विजिटर एंट्री भी बंद कर दी है। बता दें कि इंडिगो की दोपहर वाली दिल्ली भोपाल फ्लाइट को रद्द कर दिया गया है। विमान 6 ई 2433 जो प्रतिदिन दोपहर करीब साढ़े 12 बजे भोपाल आती थी, इसे 26 जनवरी तक के लिए सुरक्षा परिदृश्य से निरस्त कर दिया गया है।

मामले में एयरपोर्ट अथॉरिटी ने यात्रियों से अपील की है कि वे इसमें सहयोग करें। जिन यात्रियों की पहले से बुकिंग थी, उन्हें अन्य फ्लाइट में एडजस्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। साथ ही सलाह दी गई है कि फिलहाल सिंगल बैग के साथ ही सफर करें। सोमवार से 30 जनवरी तक हवाई अड्डे पर विजिटर एंट्री भी बंद कर दी गई है।

सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी एयरपोर्ट स्टाफ को स्थायी रूप से प्रवेशपत्र व आइडेंटिटी कार्ड को गले में लटकाकर रखने की सलाह दी जा रही है। 24 घंटे मॉनिटरिंग को मजबूत करने के लिए जवानों की संख्या भी बढ़ाई गई है। इसके अतिरिक्त लगेज में एक एक्सट्रा चेकिंग से गुजरना पड़ेगा। एयरपोर्ट पर काम करने वाले स्टाफ का भी रैंडम वेरिफिकेशन किया जा रहा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire