Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

U-23 Asian Wrestling Championships: अंडर-23 एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप में भारत का जबरदस्त प्रदर्शन, जीते तीन स्वर्ण सहित आठ पदक

Vpb
U-23 Asian Wrestling Championships: अंडर-23 एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप में भारत का जबरदस्त प्रदर्शन, जीते तीन स्वर्ण सहित आठ पदक
X

U-23 Asian Wrestling Championships: नई दिल्ली: अंडर-23 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में भारतीय पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का नाम रोशन किया है। रविवार को खेले गए मुकाबलों में भारत ने तीन स्वर्ण, दो रजत और तीन कांस्य पदक सहित कुल आठ पदक अपने नाम किए।

महिला 68 किलोग्राम वर्ग में मानसी लाठर ने उज्बेकिस्तान की फिरूजा एसेनबाएवा को 14-1 से हराकर गोल्ड मेडल जीता। वहीं 76 किलोग्राम वर्ग में काजल ने किर्गिस्तान की ऐजार्किन झानिबेकोवा को 10-0 से मात देकर स्वर्ण पदक हासिल किया। ग्रीको-रोमन 63 किलोग्राम वर्ग में सुमित ने उज्बेकिस्तान के ओजोडबेक खलीलबोएव को 12-2 से हराकर भारत को तीसरा स्वर्ण दिलाया।

इसके अलावा स्वीटी और नेहा ने फाइनल में पहुंचकर रजत पदक जीते। कांस्य पदक मुकाबलों में अहिल्या एस. शिंदे, नीरज पटेल और रोहित बूरा ने जीत दर्ज कर भारत की पदक संख्या बढ़ाई। भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष संजय सिंह ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन से पूरे देश को गौरवान्वित किया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire