Top
Begin typing your search above and press enter to search.

India's Got Latent controversy : यूट्यूबर रणवीर की पासपोर्ट वापसी वाली याचिका पर सुनवाई 28 अप्रैल तक टली

Indias Got Latent controversy : यूट्यूबर रणवीर की पासपोर्ट वापसी वाली याचिका पर सुनवाई 28 अप्रैल तक टली
X

India's Got Latent controversy : मुंबई: सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को यूट्यूबर और पॉडकास्टर रणवीर अल्लाहबादिया के खिलाफ यूट्यूब शो में अभद्र टिप्पणी मामले में सुनवाई की। जस्टिस सूर्या कांत और जस्टिस एन. कोटिश्वर सिंह की बेंच ने रणवीर की पासपोर्ट वापसी की याचिका पर सुनवाई 28 अप्रैल तक टाल दी। कोर्ट ने कहा कि रणवीर के खिलाफ जांच पूरी हो चुकी है। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने बताया कि मुंबई में दर्ज एफआईआर की जांच पूरी हो गई है, लेकिन चार्जशीट अभी दाखिल नहीं हुई। गुवाहाटी में एक सह-आरोपी का बयान दर्ज होना बाकी है।

India's Got Latent controversy : कोर्ट ने रणवीर को 'इंडियाज गॉट लैटेंट' विवाद में गिरफ्तारी से अंतरिम सुरक्षा को भी बढ़ा दिया। रणवीर उस समय विवादों में घिरे थे, जब उन्होंने कॉमेडियन समय रैना के शो में माता-पिता और यौन संबंधों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस टिप्पणी से सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया, जिसके बाद मुंबई, गुवाहाटी और जयपुर में उनके खिलाफ कई एफआईआर दर्ज हुईं।

India's Got Latent controversy : इससे पहले, कोर्ट ने रणवीर को 'द रणवीर शो' फिर से शुरू करने की अनुमति दी थी, लेकिन नैतिकता और शालीनता बनाए रखने की सख्त शर्तों के साथ। कोर्ट ने यह भी कहा कि शो की सामग्री उनके खिलाफ चल रहे कानूनी मामलों को प्रभावित नहीं करनी चाहिए।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire