Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

TRF: काम आई भारत की डिप्लोमेसी, आखिर TRF को अमेरिका ने माना वैश्विक आतंकी संगठन, अब क्या करेगा पाकिस्तान

अमेरिका ने TRF को वैश्विक आतंकी संगठन घोषित किया। भारत की कूटनीति की बड़ी जीत मानी जा रही है। अब पाकिस्तान पर अंतरराष्ट्रीय दबाव बढ़ेगा।

TRF: काम आई भारत की डिप्लोमेसी, आखिर TRF को अमेरिका ने माना वैश्विक आतंकी संगठन, अब क्या करेगा पाकिस्तान
X

TRF: नई दिल्ली: विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने अमेरिका द्वारा ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (TRF) को वैश्विक आतंकी संगठन घोषित करने की सराहना की। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “भारत-अमेरिका के आतंकवाद विरोधी सहयोग की मजबूत पुष्टि। टीआरएफ को विदेशी आतंकी संगठन (FTO) और वैश्विक आतंकी संगठन (एसडीजीटी) घोषित करने के लिए अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और विदेश विभाग का आभार।” टीआरएफ ने 22 अप्रैल के पहलगाम आतंकी हमले की जिम्मेदारी ली थी, जिसे 2008 के मुंबई हमले के बाद भारत में सबसे बड़ा आतंकी हमला माना गया।

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने गुरुवार को टीआरएफ को आतंकी संगठन घोषित करते हुए कहा कि यह कदम अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा और भारत के साथ सहयोग को दर्शाता है। टीआरएफ, लश्कर-ए-तैयबा का मुखौटा संगठन, जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों पर हमले और टारगेट किलिंग में शामिल रहा है। एनआईए ने टीआरएफ के प्रमुख शेख सज्जाद गुल को पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड बताया है।

एफटीओ घोषणा से टीआरएफ के वित्तपोषण पर रोक लगेगी, और कोई भी व्यक्ति या संगठन इसे सहायता नहीं दे सकेगा। अमेरिका अन्य देशों से भी टीआरएफ के खिलाफ कार्रवाई की अपील करेगा। संगठन 30 दिनों में अमेरिकी अदालत में अपील कर सकता है, और हर दो साल में एफटीओ की समीक्षा होगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire