Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Rohit Sharma: चौथे टेस्ट से पहले बढ़ी भारतीय टीम की मुश्किलें, राहुल के बाद, कप्तान रोहित शर्मा हुए चोटिल

Vpb
Rohit Sharma: चौथे टेस्ट से पहले बढ़ी भारतीय टीम की मुश्किलें, राहुल के बाद, कप्तान रोहित शर्मा हुए चोटिल
X

Rohit Sharma: नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में 26 दिसंबर से शुरू होने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। दरअसल रविवार को अभ्यास सत्र के दौरान कप्तान रोहित शर्मा चोटिल हो गए हैं। उनके घुटने में चोट लगी है। रोहित थ्रो डाउन एक्सपर्ट्स के साथ प्रेक्टिस कर रहे थे, तभी गेंद उनके पैड से टकराकर सीधे घुटने पर आ लगी।

Rohit Sharma: कप्तान के चोट को लेकर आकाश दीप ने क्या कहा-

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ फिलहाल 1-1 से बराबरी पर है और दोनों टीमों की नजरें सीरीज़ में बढ़त बनाने पर हैं। इस बीच, रोहित शर्मा का चोटिल होना भारतीय टीम के लिए अच्छी खबर नहीं है। रोहित से पहले केएल राहुल भी अभ्यास के दौरान चोटिल हो गए थे। राहुल के हाथ में चोट लग गई थी। हालांकि, भारतीय तेज गेंदबाज आकाश दीप ने इन चोटों को लेकर चिंता को खारिज किया। आकाश दीप का कहना था, "क्रिकेट में चोटें लगना स्वाभाविक है, यह चिंता का विषय नहीं है।"

Rohit Sharma: रोहित की चोट

सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिनमें वह अपने घुटने पर आइस पैक लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। रोहित इस सीरीज़ में अपनी ख़राब फॉर्म से जूझ रहे हैं, और अब यह देखना होगा कि उनकी चोट कितनी गंभीर है। वहीं, केएल राहुल की चोट के बारे में कोई अपडेट सामनें नहीं आई है, और न ही टीम प्रबंधन ने इस पर कोई आधिकारिक बयान जारी किया है। राहुल ने इस सीरीज़ की छह पारियों में 47 के औसत से 235 रन बनाए हैं, और उनका फॉर्म भी टीम के लिए काफी अहम है।

Rohit Sharma: एमसीजी में भारत का दबदबा

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर भारत का रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है। पिछले दस वर्षों में यह ग्राउंड भारत के लिए अजेय किला बना हुआ है। भारतीय टीम ने 2014 से अब तक एमसीजी पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें से दो में भारत को जीत मिली है, जबकि एक मैच ड्रॉ रहा है। दोनों टीमों की नजरें अगले टेस्ट मैच को जीतकर सीरीज़ में बढ़त बनाने पर हैं।



Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire