Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Indian Railway : रेल हादसे में मुआवजा : IRCTC किन यात्रियों को देती है मुआवजा, जानें पूरी प्रक्रिया

जिन्होंने टिकट बुकिंग के दौरान बीमा का विकल्प चुना हो।

Indian Railway : रेल हादसे में मुआवजा : IRCTC किन यात्रियों को देती है मुआवजा, जानें पूरी प्रक्रिया
X

Indian Railway : नई दिल्ली। रेलवे स्टेशनों पर होने वाले हादसों के बाद अक्सर यह सवाल उठता है कि पीड़ितों या उनके परिवारों को मुआवजा कैसे और कितना मिलता है। हाल ही में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुए भगदड़ (Delhi Railway Station Stampede) में 18 से अधिक लोगों की मौत ने एक बार फिर इस मुद्दे को चर्चा में ला दिया है। आइए जानते हैं कि IRCTC (Indian Railway Catering and Tourism Corporation) किन यात्रियों को मुआवजा देती है और इसके नियम क्या हैं।

Indian Railway : क्या है IRCTC का बीमा प्रावधान?
IRCTC ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग करने वाले यात्रियों के लिए एक वैकल्पिक बीमा योजना शुरू की है। यह बीमा योजना यात्रियों को ट्रेन यात्रा के दौरान होने वाले हादसों में वित्तीय सुरक्षा प्रदान करती है। हालांकि, यह सुविधा केवल उन्हीं यात्रियों को मिलती है, जिन्होंने टिकट बुकिंग के दौरान बीमा का विकल्प चुना हो।

Indian Railway : कितना मिलता है मुआवजा?
IRCTC की बीमा योजना के तहत यात्रियों को 35 पैसे के प्रीमियम पर 10 लाख रुपये तक का बीमा कवर मिलता है। अगर यात्री की ट्रेन यात्रा के दौरान किसी हादसे में मौत हो जाती है, तो उसके परिवार को 10 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाता है।

Indian Railway : सरकार की ओर से मुआवजा-
IRCTC के अलावा, भारतीय रेलवे और सरकार भी रेल हादसों में पीड़ितों को मुआवजा देती है। यह मुआवजा हादसे की गंभीरता और पीड़ित की स्थिति के आधार पर तय किया जाता है। उदाहरण के लिए, हाल के नई दिल्ली रेलवे स्टेशन हादसे में मृतकों के परिवार को सरकार की ओर से मुआवजा देने की घोषणा की गई है।

Indian Railway : कैसे करें क्लेम?
अगर किसी यात्री की ट्रेन यात्रा के दौरान मौत हो जाती है, तो उसके परिवार को IRCTC की वेबसाइट पर जाकर क्लेम फॉर्म भरना होगा। इसके साथ ही मौत से संबंधित दस्तावेज और टिकट की जानकारी जमा करनी होगी। IRCTC द्वारा जांच के बाद मुआवजा जारी किया जाता है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire