Breaking News
CG Crime: मकड़ी ढाबा में सराफा कारोबारी के बैग से 30 लाख पार, मनीष ट्रेवल्स की बस से आ रहे थे रायपुर
Ajit Pawar: बारामती कोर्ट से अजित पवार को बड़ी राहत, 2014 लोकसभा चुनाव मामले में जारी प्रक्रिया रद्द
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: छह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में बढ़ी SIR की समयसीमा, नया शेड्यूल जारी
Plane Crash: सागर की ढाना हवाई पट्टी पर ट्रेनी विमान क्रैश, घायल जवान को एयरलिफ्ट करते समय हुआ हादसा
Create your Account
भारतीय नौसेना ने समुद्र में की बड़ी कार्रवाई, 500 किलोग्राम नशीले पदार्थों की जब्ती...
- Rohit banchhor
- 29 Nov, 2024
इस ऑपरेशन में श्रीलंकाई नौसेना ने भी भारतीय नौसेना का साथ दिया और दोनों देशों के बीच संयुक्त प्रयास से यह बड़ी सफलता हासिल हुई।
Crime News : नई दिल्ली। भारतीय नौसेना ने समुद्र में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 500 किलोग्राम क्रिस्टल मेथ नामक नशीले पदार्थों की खेप जब्त की। यह कार्रवाई श्रीलंकाई झंडे वाले मछली पकड़ने वाले जहाजों के खिलाफ की गई। इस ऑपरेशन में श्रीलंकाई नौसेना ने भी भारतीय नौसेना का साथ दिया और दोनों देशों के बीच संयुक्त प्रयास से यह बड़ी सफलता हासिल हुई।
Crime News : रक्षा मंत्रालय के अनुसार, श्रीलंकाई नौसेना ने जानकारी दी थी कि उनके झंडे वाले मछली पकड़ने वाले जहाजों के जरिए नशीले पदार्थों की तस्करी की जा रही है। इस जानकारी पर भारतीय नौसेना ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक समन्वित अभियान शुरू किया। गुरुग्राम से मिली सूचना के आधार पर भारतीय नौसेना ने समुद्र में निगरानी बढ़ाई। इसके लिए लंबी दूरी के समुद्री गश्ती विमान और दूर से संचालित विमान की मदद ली गई। साथ ही, भारतीय नौसेना के एक जहाज को भी तैनात किया गया।
Crime News : श्रीलंकाई नौसेना के इनपुट और भारतीय नौसेना के हवाई निगरानी के आधार पर दो नावों की पहचान की गई। दोनों नावों को घेरने और तलाशी लेने के लिए भारतीय नौसेना के जहाज और विमान द्वारा समन्वित ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान 500 किलोग्राम क्रिस्टल मेथ नशीले पदार्थों की जब्ती की गई। इस सफलता के बाद पकड़े गए चालक दल और जब्त किए गए नशीले पदार्थों को कानूनी कार्रवाई के लिए श्रीलंकाई अधिकारियों को सौंप दिया जाएगा। रक्षा मंत्रालय ने इस ऑपरेशन को दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच बढ़ते संबंधों और साझेदारी का प्रतीक बताया।
Related Posts
More News:
- 1. Messi Visit Hyderabad: हैदराबाद में मेसी का जादू, एग्जीबिशन मैच में उमड़ा जनसैलाब, सीएम रेवंत रेड्डी और राहुल गांधी रहे मौजूद
- 2. MP Crime : सोशल मीडिया पर धमकी, फिर गोलियों की बरसात, रेत कारोबारी की हत्या का सनसनीखेज खुलासा
- 3. UP News : महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के 93वें संस्थापक सप्ताह के समापन समारोह में शामिल हुए सीएम योगी आदित्यनाथ, कहा- नशे से बचकर ही खुद और देश के भविष्य को बचा पाएंगे युवा
- 4. CG Police Constable Result: रायपुर रेंज के आरक्षक भर्ती का रिजल्ट घोषित, 560 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

