Top
Begin typing your search above and press enter to search.

इंडियन आर्मी को मिली बड़ी सफलता, 7 पाकिस्तानी घुसपैठियों को किया ढेर...

जैसे ही पाकिस्तानी घुसपैठियों ने भारत में घुसपैठ करने की कोशिश की, सेना ने कार्रवाई करते हुए ढेर कर दिया।

इंडियन आर्मी को मिली बड़ी सफलता, 7 पाकिस्तानी घुसपैठियों को किया ढेर...
X

Jammu and Kashmir : जम्मू-काश्मीर। इस वक्त की बड़ी खबर जम्मू-कश्मीर से आई है। जहां इंडियन आर्मी ने एलओसी पर 7 पाकिस्तानी घुसपैठियों को ढेर कर दिया है। इनमें कुख्यात बीएटी का आतंकी भी शामिल है। लाइन ऑफ कंट्रोल पर ये सभी पाकिस्तानी घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान इंडियन आर्मी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इन लोगों को मार गिराया।

Jammu and Kashmir : बता दें कि भारतीय सेना ने 4-5 फरवरी की रात को नियंत्रण रेखा पर अपनी चौकी पर पाकिस्तानी घुसपैठियों द्वारा घात लगाकर किए गए हमले को नाकाम कर दिया। इस दौरान 7 पाकिस्तानी घुसपैठिए मारे गए। इन घुसपैठियों में 2 से 3 पाकिस्तानी आर्मी के जवान भी शामिल थे। यह घटना जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में हुई। बताया जाता है कि पाकिस्तानी घुसपैठिए कुख्यात बॉर्डर एक्शन टीम की मदद से भारत के जवानों पर घात लगाकर हमला करना चाहते थे।

Jammu and Kashmir : पाकिस्तान की ये एजेंसी पहले भी बॉर्डर पर इंडियन जवानों पर हमला कर चुकी है। इसी अनुभव का फायदा लगाकर ये टीम एक बार फिर से भारत के जवानों को टारगेट करना चाहती थी। हालांकि इस बार भारतीय सेना के जवाब पूरी तरह एक्टिव मोड में थे। जैसे ही पाकिस्तानी घुसपैठियों ने भारत में घुसपैठ करने की कोशिश की, सेना ने कार्रवाई करते हुए ढेर कर दिया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire