Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

India W vs Sri Lanka W T20 WC: श्रीलंका को हराकर रन रेट सुधारना चाहेगी भारतीय महिला टीम, जानें मैच से जुड़ी अन्य जानकारी

भारत बनाम श्रीलंका

India W vs Sri Lanka W T20 WC: श्रीलंका को हराकर रन रेट सुधारना चाहेगी भारतीय महिला टीम, जानें मैच से जुड़ी अन्य जानकारी
X
India W vs Sri Lanka W T20 WC: खेल डेस्क: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 12वां मुकाबला आज भारत और श्रीलंका की महिला टीमों के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। ग्रुप ए के दोनों टीमों का तीसरा मुकाबला होगा, जिसमें हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला टीम अपनी दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी।

अब तक, टीम इंडिया ने टूर्नामेंट में एक मैच जीता है और एक मैच गंवाया है। पिछले मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया था। हालांकि, भारत का नेट रनरेट अभी भी -1.217 के साथ निगेटिव है, जिसे सुधारने के लिए भारतीय टीम श्रीलंका को बड़े अंतर से हराना होगा। इसके अलावा, भारत दो महत्वपूर्ण अंक अर्जित करके टॉप-2 में पहुंचने की फिराक में है। फिलहाल भारत 2 अंकों के साथ ग्रुप ए की अंक तालिका में चौथे स्थान पर मौजूद है।

India W vs Sri Lanka W T20 WC: वहीं, श्रीलंका की टीम अब तक टूर्नामेंट में एक भी जीत दर्ज नहीं कर पाई है और वह पांचवें स्थान पर है। इस मुकाबले में श्रीलंका की टीम अपनी पहली जीत की तलाश में उतरेगी, जबकि भारतीय टीम अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए मैदान में उतरेगी।


दुबई की पिच रिपोर्ट

India W vs Sri Lanka W T20 WC: दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और श्रीलंका के बीच होने वाले मुकाबले के लिए पिच की धीमी रहने की संभावना है। अब तक खेले गए मैचों की तरह इस पिच पर भी उछाल कम देखने को मिल सकता है, जिससे बल्लेबाजों के लिए रन बनाना आसान नहीं होगा। बल्लेबाजों को पिच पर सेट होने के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है, और रन गति को बनाए रखना चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है।

दूसरी ओर, धीमी पिच स्पिनरों के लिए फायदेमंद हो सकती है। इस ट्रैक पर गेंदबाज, विशेष रूप से स्पिनर, विरोधी टीमों पर दबाव बनाने में सक्षम हो सकते हैं। रन बनाने में मुश्किल होने के कारण मुकाबले के लो स्कोरिंग होने की उम्मीद है, जहां दोनों टीमों के गेंदबाजों का प्रदर्शन निर्णायक साबित हो सकता है।


दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

भारतः शेफाली वर्मा,
स्मृति मंधाना,
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रॉड्रिग्ज, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, सजीवन संजना, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, आशा शोभना, रेणुका सिंह ठाकुर।

श्रीलंकाः चामरी अट्टापट्टू (कप्तान), विश्मी गुणारत्ने, हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, निलाक्षी डि सिल्वा, हसिनी परेरा, अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), सुगंदीका कुमारी, इनोशी प्रियदर्शनी, उदेशिका प्रबोधनी, इनोका रानावीरा।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire