India Vs Ireland 2nd T20: आयरलैंड ने भारत को दिया 155 रन का टारगेट, टीम इंडिया का चौथा विकेट गिरा

India Vs Ireland 2nd T20: नई दिल्ली: बेलफास्ट में खेले जा रहे भारत और आयरलैंड के दूसरे टी20 मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड ने 20 ओवर में 154 रन बनाए और भारत के सामने 155 रन का लक्ष्य रखा। टीम की ओर से हैरी टेक्टर ने शानदार 53 रन की पारी खेली। उन्होंने बेंजामिन कैलिट्ज के साथ अहम साझेदारी कर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। भारत की ओर से टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू कर रहे प्रिंस यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट अपने नाम किए। वहीं सूर्यांश शेडगे ने भी डेब्यू किया, जबकि युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लगातार दूसरे मैच में भी मौका नहीं मिला।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। तेज गेंदबाज जय मूंदड़ा ने पहली ही गेंद पर संजू सैमसन को एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया। इसके बाद उन्होंने अभिषेक शर्मा और कप्तान श्रेयस अय्यर का विकेट भी लिया। ईशान किशन 12 रन बनाकर रनआउट हो गए। शुरुआती चार विकेट जल्दी गिरने के बाद तिलक वर्मा और अक्षर पटेल ने पारी संभालने की जिम्मेदारी संभाली।


