India-US Trade Agreement: भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम चरण में, सिर्फ 1% काम बाकी: मार्को रुबियो, वॉशिंगटन डीसी में यूएस विदेश मंत्री ने बता दी फाइनल डेट
- Pradeep Sharma
- 27 Jun, 2026
India-US Trade Agreement: वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने संकेत दिए हैं कि भारत और अमेरिका के बीच बहुप्रतीक्षित व्यापार समझौता (Trade Deal) अब अपने अंतिम चरण में है और इसे हफ्तों में अंतिम रूप दिया जा सकता है।
India-US Trade Agreement: वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने संकेत दिए हैं कि भारत और अमेरिका के बीच बहुप्रतीक्षित व्यापार समझौता (Trade Deal) अब अपने अंतिम चरण में है और इसे हफ्तों में अंतिम रूप दिया जा सकता है। दोनों पक्षों के बीच केवल 1% तकनीकी मुद्दे बाकी रह गए हैं, जिन्हें सुलझाने के लिए हाल ही में भारत और अमेरिका के बीच वार्ता भी आयोजित की गई है।
India-US Trade Agreement: वॉशिंगटन डीसी में पत्रकारों से बातचीत के दौरान रुबियो ने कहा कि भारत-अमेरिका संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं। उन्होंने हाल ही में आयोजित जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई मुलाकात का भी उल्लेख किया।
India-US Trade Agreement: रुबियो ने कहा, सब कुछ बहुत अच्छा चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हमारी बेहद सकारात्मक बैठक हुई और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भी जी-7 सम्मेलन के दौरान उनसे सार्थक बातचीत हुई। हम ट्रेड डील को अंतिम रूप देने के करीब हैं और इसे जल्द पूरा करने की उम्मीद है। इसके अलावा, जल्द ही क्वाड देशों की एक और बैठक होने की संभावना है।
India-US Trade Agreement: राष्ट्रपति ट्रंप के संभावित भारत दौरे के संबंध में पूछे गए सवाल पर रुबियो ने कहा कि दोनों देश वर्ष 2027 की शुरुआत में इस दौरे को लेकर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत अमेरिका का एक बेहद करीबी साझेदार और महत्वपूर्ण सहयोगी है तथा प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच मजबूत व्यक्तिगत संबंध दोनों देशों की कूटनीतिक साझेदारी को और मजबूती प्रदान करते हैं।
India-US Trade Agreement: बता दें कि इस महीने आयोजित जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खुलकर सराहना की थी। उन्होंने मोदी को "कठोर वार्ताकार" बताते हुए उनकी बातचीत की शैली की प्रशंसा की और कहा था कि वह भविष्य में भारत का दौरा करना चाहते हैं।
India-US Trade Agreement: यह मुलाकात फरवरी 2025 के बाद प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच पहली आमने-सामने की बैठक थी। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रंप के दोबारा राष्ट्रपति बनने के कुछ ही सप्ताह बाद व्हाइट हाउस में उनसे मुलाकात की थी।

