Top
Begin typing your search above and press enter to search.

India Pakistan: केंद्र सरकार ने भारत में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को दी बड़ी राहत, वापसी की मियाद बढ़ी, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

India Pakistan: केंद्र सरकार ने भारत में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को दी बड़ी राहत, वापसी की मियाद बढ़ी, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश
X

India Pakistan: नई दिल्ली: भारत में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों के लिए केंद्र सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। गृह मंत्रालय ने नए आदेश जारी कर पाकिस्तानी नागरिकों को अगले निर्देश तक वाघा-अटारी सीमा के रास्ते पाकिस्तान लौटने की अनुमति दी है। इस नए आदेश ने 30 अप्रैल तक की पिछली समयसीमा को संशोधित किया है।

India Pakistan: गृह मंत्रालय के ताजा आदेश में कहा गया है, "पिछले निर्देशों की समीक्षा के बाद, आंशिक संशोधन के साथ यह निर्णय लिया गया है कि उचित अनुमति के साथ पाकिस्तानी नागरिकों को अटारी स्थित एकीकृत जांच चौकी के माध्यम से अगले आदेश तक भारत से पाकिस्तान जाने की अनुमति होगी।"

India Pakistan: पिछले छह दिनों में इस निर्देश के तहत 55 राजनयिकों और उनके सहायक कर्मचारियों सहित कुल 786 पाकिस्तानी नागरिक अटारी-वाघा सीमा पार कर भारत से लौट चुके हैं। वहीं, पाकिस्तान से 1,465 भारतीय नागरिक भारत वापस आए हैं। यह निर्देश पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद जारी किया गया था, जिसमें आतंकवादियों ने 25 पर्यटकों और एक स्थानीय कश्मीरी व्यक्ति की हत्या कर दी थी।

India Pakistan: इससे पहले, सरकार ने अल्पकालिक और सार्क वीजा धारकों को 27 अप्रैल तक भारत छोड़ने का आदेश दिया था, जबकि मेडिकल वीजा धारकों के लिए समयसीमा 29 अप्रैल निर्धारित की गई थी। पिछले सप्ताह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से फोन पर बात कर यह सुनिश्चित करने को कहा था कि कोई भी पाकिस्तानी नागरिक निर्धारित समयसीमा से अधिक भारत में न रहे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire