Create your Account
India Pakistan Attack : सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला, गुरुग्राम में स्कूल बंद, हरियाणा में सभी सरकारी कर्मियों की छुट्टियां रद्द
India Pakistan Attack : नई दिल्ली/गुरुग्राम/चंडीगढ़: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के चलते देश के कई राज्यों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत की सख्त सैन्य कार्रवाई के जवाब में पाकिस्तान द्वारा जारी हमलों की आशंका को देखते हुए दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों के तहत दिल्ली सरकार ने सभी सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं।
India Pakistan Attack : गुरुवार शाम जारी आदेश के अनुसार, किसी भी अधिकारी को अगले आदेश तक छुट्टी नहीं दी जाएगी। सरकार ने कहा है कि मौजूदा हालात बेहद संवेदनशील हैं और हर स्तर पर तैयार रहने की आवश्यकता है। इसी के तहत हरियाणा सरकार ने भी राज्य में सभी सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। गुरुग्राम में स्कूलों को एहतियातन बंद कर दिया गया है, और परिजनों को इस बारे में सूचित कर दिया गया है।
India Pakistan Attack : वहीं पंजाब सरकार ने भी स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सभी स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय तीन दिन के लिए बंद करने का आदेश जारी किया है। चंडीगढ़ प्रशासन ने भी सुरक्षा के मद्देनजर 9 और 10 मई को सभी स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी है। स्कूल प्रबंधन ने व्हाट्सएप और वेबसाइट के माध्यम से यह सूचना अभिभावकों तक पहुंचा दी है। सरकार की इन तैयारियों से स्पष्ट है कि भारत-पाकिस्तान के बीच के हालात गंभीर मोड़ पर पहुंच चुके हैं, और नागरिक सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।
Related Posts
More News:
- 1. Raipur City News: IPL मुकाबले के लिए रायपुर पहुंची मुंबई इंडियंस टीम, 10 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा मुकाबला
- 2. Mahakaal Darshan : कालों के काल महाकाल के करें दर्शन, देखें लाइव
- 3. Share Market: कच्चे तेल की कीमतों के दबाव से शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 251.61 अंकटूटा, रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर
- 4. CSK vs MI IPL 2026: मुंबई इंडियंस ने CSK को दिया 160 रनों का लक्ष्य,अंशुल ने झटके 3 विकेट
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

