Top
Begin typing your search above and press enter to search.

India-Pakistan: दिल्ली एयरपोर्ट पर 138 नेशनल और इंटरनेशनल उड़ानें रद्द, सुरक्षा के मध्यनजर देशभर में 27 Airport बंद

India-Pakistan: दिल्ली एयरपोर्ट पर 138 नेशनल और इंटरनेशनल उड़ानें रद्द, सुरक्षा के मध्यनजर देशभर में 27 Airport बंद
X

India-Pakistan: नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच दिल्ली हवाई अड्डे पर शुक्रवार को 138 घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी गईं। सूत्रों के अनुसार, सुबह 5 बजे से दोपहर 2 बजे तक 66 घरेलू प्रस्थान, 63 घरेलू आगमन, 5 अंतरराष्ट्रीय प्रस्थान और 4 आगमन उड़ानें रद्द हुईं। ऑपरेशन सिंदूर के तहत देशभर में 27 हवाईअड्डे बंद हैं और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

India-Pakistan: दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डीआईएएल) ने एक एक्स पोस्ट में बताया कि हवाई अड्डे पर परिचालन सामान्य है, लेकिन हवाई क्षेत्र की स्थिति और सुरक्षा उपायों के कारण कुछ उड़ानों के समय में बदलाव हो सकता है। डीआईएएल ने यात्रियों से सुरक्षा चौकियों पर अतिरिक्त समय देने और एयरलाइन व सुरक्षा कर्मचारियों के साथ सहयोग करने की अपील की है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire