Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

India-New Zealand Test Series: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, रोहित शर्मा कप्तान, जसप्रीत बुमराह को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी

Vpb
India-New Zealand Test Series: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, रोहित शर्मा कप्तान, जसप्रीत बुमराह को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी
X
India-New Zealand Test Series: नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। सीरीज 16 अक्टूबर से शुरू होगी, जिसमें रोहित शर्मा को टीम का कप्तान है। वहीं बुमराह को बांग्लादेश के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन के बाद बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है और उन्हें उपकप्तान बनाया गया है।


बुमराह को बड़ी भूमिका:
जसप्रीत बुमराह, जिन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 11 टेस्ट विकेट लेकर आईसीसी टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया, उन्हें BCCI ने उपकप्तान नियुक्त किया है। बुमराह ने इस प्रदर्शन के साथ रविचंद्रन अश्विन को पीछे छोड़ते हुए बड़ी उपलब्धि हासिल की। बुमराह और अश्विन दोनों ही बांग्लादेश के खिलाफ संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। बीसीसीआई ने उनके इस प्रदर्शन को इनाम के तौर पर यह जिम्मेदारी दी है।


India-New Zealand Test Series: मोहम्मद शमी की गैरमौजूदगी:
तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी, जो फिलहाल टखने की चोट से उबर रहे हैं, इस सीरीज में चयनित नहीं हो सके। उन्हें टीम में शामिल करने से पहले रणजी ट्रॉफी में कुछ मैच खेलने की संभावना है। शमी आखिरी बार वनडे विश्व कप के दौरान खेलते नजर आए थे।


रिजर्व खिलाड़ी:
हर्षित राणा, नितीश कुमार रेड्डी, मयंक यादव और प्रसिद्ध कृष्णा को रिजर्व खिलाड़ियों के रूप में शामिल किया गया है। आगामी सीरीज में कप्तान रोहित शर्मा उन खिलाड़ियों को भी मौका दे सकते हैं, जिन्हें बांग्लादेश के खिलाफ खेलने का मौका नहीं मिला था। इनमें ध्रुव जुरेल, सरफराज खान, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव शामिल हैं।


India-New Zealand Test Series: भारतीय स्क्वॉड:
रोहित शर्मा (C), जसप्रीत बुमराह (VC), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप

रिजर्व खिलाड़ी: हर्षित राणा, नितीश कुमार रेड्डी, मयंक यादव, प्रसिद्ध कृष्णा


भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज का शेड्यूल:
पहला टेस्ट: 16-20 अक्टूबर, सुबह 9:30 बजे, बेंगलुरु
दूसरा टेस्ट: 24-28 अक्टूबर, सुबह 9:30 बजे, पुणे
तीसरा टेस्ट: 1-5 नवंबर, सुबह 9:30 बजे, मुंबई



Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire