Top
Begin typing your search above and press enter to search.

India Nepal Border Restrictions: नेपाल बॉर्डर पर सख्ती बढ़ी, भारतीय वाहनों की एंट्री पर नए नियम लागू, QR कोड से होगी निगरानी

India Nepal Border Restrictions: नेपाल बॉर्डर पर सख्ती बढ़ी, भारतीय वाहनों की एंट्री पर नए नियम लागू, QR कोड से होगी निगरानी
X

India Nepal Border Restrictions: नई दिल्ली: नेपाल में नई सरकार बनने के बाद भारत-नेपाल सीमा पर निगरानी और नियमों को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है। अब भारतीय पर्यटक और निजी वाहन साल में केवल 30 बार ही भंसार (सीमा शुल्क) देकर नेपाल में प्रवेश कर सकेंगे। निर्धारित सीमा पार करने पर अतिरिक्त जुर्माना देना होगा।

क्यूआर कोड से होगी डिजिटल निगरानी

नेपाल सरकार ने भंसार प्रक्रिया को डिजिटल बनाने के लिए क्यूआर कोड सिस्टम लागू किया है। इसके जरिए नेपाल में प्रवेश करने वाले वाहनों का पूरा रिकॉर्ड ऑनलाइन उपलब्ध रहेगा। इससे 30 बार से अधिक आने-जाने वाले वाहनों की पहचान आसानी से की जा सकेगी।

30 दिन से ज्यादा रुकने पर जुर्माना

नई व्यवस्था के अनुसार भारतीय वाहन नेपाल में सालभर में कुल 30 दिन ही रुक सकेंगे। समय सीमा पार होने पर दोपहिया वाहनों पर 2 हजार नेपाली रुपये और चार पहिया वाहनों पर प्रतिदिन 2500 नेपाली रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।

सीमावर्ती इलाकों में बढ़ी चिंता

सोनौली बॉर्डर, बढ़नी, खुनुवां और ककरहवा जैसे सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है, क्योंकि रोजमर्रा के काम और रिश्तेदारी के कारण दोनों देशों के बीच लगातार आवाजाही होती रहती है।

नियम तोड़ने पर वाहन जब्त

नेपाल सरकार ने स्पष्ट किया है कि बिना अनुमति वाहन चलाना गैरकानूनी माना जाएगा। पकड़े जाने पर भारी जुर्माने के साथ वाहन जब्त भी किए जा सकते हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire