Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
India Fourth Largest Economy in world : भारत बना दुनिया की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था, जापान की अर्थव्यवस्था को पीछे छोड़ा, केवल ये तीन देश है आगे, आईएमएफ की वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक रिपोर्ट में अधिकारिक ऐलान
- Pradeep Sharma
- 06 May, 2025
India Fourth Largest Economy in world : नई दिल्ली। वैश्विक अर्थव्यवस्था में भारत ने मंगलवार को एक मंगल वाली उपलब्धि हासिल की है। अब भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। भारत ने इकोनॉमी में जापान को पीछे छोड़ दिया है।
India Fourth Largest Economy in world : नई दिल्ली। वैश्विक अर्थव्यवस्था में भारत ने मंगलवार को एक मंगल वाली उपलब्धि हासिल की है। अब भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। भारत ने इकोनॉमी में जापान को पीछे छोड़ दिया है। ये खबर ऐसे वक्त आई जब भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात बने हुए हैं। अब भारत से आगे सिर्फ तीन देश अमेरिका, चीन और जर्मनी है। आईएमएफ ने अपनी वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक अप्रैल 2025 रिपोर्ट में कहा है कि भारत की इकोनॉमी 2025 में जापान को पछाड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगी।
India Fourth Largest Economy in world : रिपोर्ट में बताया कि 2025 में भारत की नॉमिनल जीडीपी बढ़कर 4,187.017 अरब डॉलर हो जाएगी। वहीं, जापान की जीडीपी का आकार 4,186.431 अरब डॉलर रहने का अनुमान है। भारत मौजूदा समय में दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। जीडीपी में अमेरिका, चीन, जर्मनी और जापान, भारत से आगे हैं।
India Fourth Largest Economy in world : आने वाले वर्षों में जर्मनी को पछाड़कर आगे निकल जाएगा भारत
आईएमएफ के अनुमानों के अनुसार, आने वाले वर्षों में भारत जर्मनी को पछाड़कर दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था भी बन सकता है। 2027 तक भारत की अर्थव्यवस्था 5 ट्रिलियन डॉलर के आंकड़े को पार कर सकती है और इस दौरान जीडीपी का आकार 5,069.47 अरब डॉलर रहने का अनुमान है।
India Fourth Largest Economy in world : रिपोर्ट में कहा गया है कि 2028 तक भारत की जीडीपी का आकार 5,584.476 अरब डॉलर होगा, जबकि इस दौरान जर्मनी की जीडीपी का आकार 5,251.928 अरब डॉलर रहने का अनुमान है। आईएमएफ की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत दुनिया की सबसे तेज बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था बनी हुई है। अगले दो वर्षों में दुनिया की एकमात्र बड़ी अर्थव्यवस्था होगी, जो कि 6 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी।
India Fourth Largest Economy in world : अमेरिका और चीन बरकरार रहेंगे एक और दो नंबर पर
आईएमएफ के अनुमानों में कहा गया कि दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाएं अमेरिका और चीन 2025 के साथ आने वाले करीब एक दशक तक अपनी रैंकिंग बरकरार रख सकते हैं। आईएमएफ ने 2025 के लिए भारत की जीडीपी विकास दर को घटाकर 6.2 प्रतिशत कर दिया है। इससे पहले जनवरी आउटलुक रिपोर्ट में यह आंकड़ा 6.5 प्रतिशत पर था रिपोर्ट में बताया गया कि विकास दर में कमी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से लगाए गए टैरिफ की अनिश्चितताओं के कारण है।
Related Posts
More News:
- 1. Blast in Chandigarh: चंडीगढ़ में बीजेपी दफ्तर के बाहर धमाका, स्कूटी में ब्लास्ट से मचा हड़कंप, मौके पर पुलिस फोर्स, इलाके में हाई अलर्ट
- 2. LSG vs RR : राजस्थान ने गेंदबाजों के दम पर लखनऊ को 40 रन से हराया, पॉइंट्स टेबल में लगाई लंबी छलांग
- 3. Crime News: दिल्ली में IRS अधिकारी की बेटी की संदिग्ध हत्या, नौकर पर शक
- 4. Mahakaal Darshan: उज्जैन के राजा बाबा महाकालेश्वर के घर बैठे पाएं दर्शन, देखें लाइव
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

