Top
Begin typing your search above and press enter to search.

India-Australia Economic Partnership: भारत-ऑस्ट्रेलिया आर्थिक साझेदारी को नई गति देने की तैयारी, ऑस्ट्रेलिया पहुंचे पीयूष गोयल

India-Australia Economic Partnership: भारत-ऑस्ट्रेलिया आर्थिक साझेदारी को नई गति देने की तैयारी, ऑस्ट्रेलिया पहुंचे पीयूष गोयल
X

India-Australia Economic Partnership: मेलबर्न: केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में अपने दौरे के दौरान ऑस्ट्रेलिया के व्यापार और पर्यटन मंत्री सीनेटर डॉन फैरेल तथा कौशल एवं प्रशिक्षण मंत्री एंड्रयू जाइल्स से महत्वपूर्ण मुलाकात की। इस द्विपक्षीय बैठक का उद्देश्य भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आर्थिक सहयोग को नई दिशा और मजबूती देना था।

India-Australia Economic Partnership: बैठक के दौरान दोनों देशों के प्रतिनिधियों ने भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक आर्थिक सहयोग समझौता (CECA) पर विस्तार से चर्चा की। यह समझौता व्यापार, निवेश और सेवाओं के क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा देने के लिए तैयार किया जा रहा है। अधिकारियों ने सीईसीए वार्ताओं की प्रगति की समीक्षा की और यह तय किया कि किन उपायों के माध्यम से दोनों देश आपसी व्यापारिक संबंधों को और सुदृढ़ बना सकते हैं।

India-Australia Economic Partnership: बैठक में वस्तुओं और सेवाओं के आदान-प्रदान, निवेश के अवसरों और पारस्परिक लाभ पर विशेष जोर दिया गया। दोनों देशों ने माना कि भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले से ही मजबूत रणनीतिक संबंध मौजूद हैं, लेकिन इस समझौते से आर्थिक साझेदारी को नई गहराई मिलेगी। साथ ही, यह भी सहमति बनी कि साझेदारी की पूरी क्षमता को साकार करने के लिए ठोस कदम उठाना जरूरी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire