Begin typing your search above and press enter to search.
बीजापुर में स्वतंत्रता दिवस की धूम: विधायक विक्रम उसेंडी ने किया ध्वजारोहण, शहीदों और उत्कृष्ट कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
कार्यक्रम में परेड दल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टीम को पुरस्कार से सम्मानित किया। जिसमें सीनियर परेड दल बस्तर फाईटर महिला को प्रथम स्थान मिला

बीजापुर: आजादी के महापर्व 78वें स्वतंत्रता दिवस को बीजापुर जिले में गरिमामय एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम मिनी स्टैडियम में मुख्य अतिथि अंतागढ़ विधायक विक्रम उसेंडी ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। मुख्यमंत्री साय का जनता के नाम संदेश का वाचन किया गया, तत्पश्चात हर्ष के प्रतीक रंगबिरंगे गुब्बारे आसमान में छोड़े गए।
समारोह स्थल में उपस्थित नक्सली उन्मूलन अभियान में शहीद हुए जवानों के परिजनों को मुख्य अतिथि, बीजापुर कलेक्टर अनुराग पाण्डेय, एसपी बीजापुर जितेंद्र यादव द्वारा शॉल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने मीसाबंदी से मिलकर उनका भी सम्मान किया तथा कुशल क्षेम पूछा तत्पश्चात जिले के अपने कार्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य का प्रदर्शन करने वाले अधिकारी-कर्मचारी को प्रशस्ति पत्र से सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। जिसमें पुलिस के जवान, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभागीय गतिविधियों में सराहनीय योगदान देने वाले अधिकारी-कर्मचारी शामिल थे।
कार्यक्रम में परेड दल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टीम को पुरस्कार से सम्मानित किया। जिसमें सीनियर परेड दल बस्तर फाईटर महिला को प्रथम स्थान मिला, सीआरपीएफ को द्वितीय एवं जिला पुलिस बल महिला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं जूनियर परेड दल में स्काऊट को प्रथम स्थान, एनसीसी को द्वितीय स्थान एवं गाईड को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


