Top
Begin typing your search above and press enter to search.

किराए का कमरा दिखाने के बहाने युवती से अश्लील हरकतें, दूसरे मामले में ससुर ने नव विवाहित से की छेड़छाड़

किराए का कमरा दिखाने के बहाने युवती से अश्लील हरकतें, दूसरे मामले में ससुर ने नव विवाहित से की छेड़छाड़
X
भोपाल। राजधानी भोपाल में किराए का कमरा दिखाने के बहाने परिचित युवक द्वारा एक प्राइवेट कंपनी में काम करने वाली युवती के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। गांधी नगर पुलिस ने 22 साल की युवती की शिकायत पर परिचित युवक के खिलाफ छेड़छाड़ व अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है। किराए का कमरा दिखाने के बहाने वह युवती को अपने सूने घर ले गया और कमरा बंद कर अश्लील हरकतें की। पुलिस के मुताबिक 22 साल की युवती शाहजहांनाबाद इलाके में रहती है और प्राइवेट नौकरी करती है।

विगत 25 अगस्त की शाम करीब वह भोपाल टॉकीज चौराहे के पास से गुजर रही थी। तभी वहां उसकी मुलाकात जुबैर से हो गई। जुबैर उसका पुराना परिचित है। लिहाजा दोनों में बातचीत होने लगी। इस बीच युवती ने किराए के कमरे की समस्या से अवगत कराया। जुबैर ने कहा कि गांधी नगर में किराए के अच्छे कमरे मिलते हैं। झांसे में आकर युवती उसकी मोटरसाइकिल पर सवार होकर साथ चल दी। आरोपी जुबैर उसे गोदरमऊ बीडीए क्वार्टर स्थित अपने सूने घर ले गया और भीतर से कमरा बंद कर अश्लील हरकतें की। युवती के शोर मचाने पर पहले तो आरोपी ने धमकी दी फिर युवती को छोड़ दिया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।



दहेज देने से इनकार किया तो ससुर ने की छेड़‌छाड़

महिला थाना पुलिस के मुताबिक बिलखिरिया इलाके में रहने वाली 22 साल की युवती का विवाह फरवरी 2024 में चुनाभट्टी निवासी युवक से हुआ था। शादी के कुछ दिन बाद से ही पति व सास-ससुर अपनी नवविवाहिता बहू को प्रताड़ित करने लगे थे। उनकी मांग थी कि वह घर से पांच लाख रुपए नगद व कार लेकर आए। इनकार करने पर पीड़िता को मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा था। कुछ दिन पहले ससुर व मामा ससुर ने पीड़िता के साथ नहाते समय छेड़छाड़ कर दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पति समेत सास, ससुर व मामा ससुर के खिलाफ दहेज प्रताड़ना व छेड़छाड़ की धाराओं के त तहत प्रकरण रण दर्ज किया है।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire