Top
Begin typing your search above and press enter to search.

IND vs ZIM T20 WC Super 8: करो या मरो मुकाबले में जिम्बाब्वे ने भारत के खिलाफ जीता टॉस, इंडिया की पहले बल्लेबाजी, जानें प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट और लाइव स्ट्रीमिंग की डिटेल्स

IND vs ZIM T20 WC Super 8

IND vs ZIM T20 WC Super 8: करो या मरो मुकाबले में जिम्बाब्वे ने भारत के खिलाफ जीता टॉस, इंडिया की पहले बल्लेबाजी, जानें प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट और लाइव स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
X

IND vs ZIM T20 WC Super 8: मुंबई: T20 World Cup 2026 के सुपर-8 चरण में आज भारत और जिम्बाब्वे के बीच अहम मुकाबला खेला जा रहा है। यह मैच शाम सात बजे एमए चिदंबरम स्टेडियम में शुरू होगा। भारतीय टीम के लिए यह मुकाबला ‘करो या मरो’ जैसा है, क्योंकि पहले सुपर-8 मैच में उसे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 76 रन से हार झेलनी पड़ी थी। उस हार से भारत का नेट रन रेट गिरकर माइनस 3.80 हो गया, जिससे सेमीफाइनल की राह कठिन हो गई है।

IND vs ZIM T20 WC Super 8: कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम इंडिया तालिका में तीसरे स्थान पर है। जिम्बाब्वे भी अपना पहला मुकाबला हार चुकी है, लेकिन उसने शुरुआती दौर में ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका जैसी टीमों को हराकर अपनी क्षमता साबित की है। ऐसे में भारत विपक्षी टीम को हल्के में लेने की गलती नहीं करेगा। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं और उनसे बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी।

IND vs ZIM T20 WC Super 8: भारत ने जीता टॉस

टॉस जिम्बाब्वे ने जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। भारतीय टीम दो बदलावों के साथ उतरी है, जिसमें संजू सैमसन और अक्षर पटेल को मौका मिला है।

IND vs ZIM T20 WC Super 8: हेड टू हेड, पिच, लाइव स्ट्रीमिंग और मौसम रिपोर्ट

चेपॉक की पिच पर इस टूर्नामेंट में बड़े स्कोर बने हैं, जिससे बल्लेबाजों को मदद मिलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार बारिश की कोई आशंका नहीं है। हेड-टु-हेड रिकॉर्ड में भारत का पलड़ा भारी है, जिसने 13 में से 10 मुकाबले जीते हैं। मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर और लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप पर उपलब्ध है।

IND vs ZIM T20 WC Super 8: दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

जिम्बाब्वे: तदिवानाशे मारुमानी (विकेटकीपर), ब्रायन बेनेट, डियोन मायर्स, रयान बर्ल, सिकंदर रजा (कप्तान), टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकीवा, ब्रैड इवांस, टिनोटेंडा मापोसा, ब्लेसिंग मुजराबानी, रिचर्ड एनगरावा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire