Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

IND vs ZIM : भारत ने रचा इतिहास, बना दिया T20 World Cup का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर- 256/4

Dev Verma
IND vs ZIM : भारत ने रचा इतिहास, बना दिया T20 World Cup का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर- 256/4
X

IND vs ZIM : चेन्नई। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 256 रन बनाए और क्रिकेट इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया। अब जिम्बाब्वे को जीत के लिए 257 रनों का विशाल लक्ष्य मिला है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया, लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने इस फैसले को गलत साबित कर दिया। टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे बड़ा और ओवरऑल टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया।

IND vs ZIM : भारतीय टीम के लिए अभिषेक शर्मा और हार्दिक पांड्या ने शानदार अर्धशतकीय पारियां खेलीं और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में 55 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 4 छक्के शामिल थे। वहीं ईशान किशन ने 24 गेंदों में 38 रन और संजू सैमसन ने 15 गेंदों में 24 रन का योगदान दिया। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी तेजतर्रार अंदाज में 13 गेंदों पर 33 रन बनाए। अंत में हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए स्कोर को और मजबूत किया। हार्दिक पांड्या ने 23 गेंदों पर 50 रन की तूफानी पारी खेली, जबकि तिलक वर्मा ने 16 गेंदों में 44 रन बनाए।

IND vs ZIM : इस जीत के बाद भारत के लिए सुपर-8 चरण में आगे की राह भी महत्वपूर्ण हो गई है। टीम इंडिया पहले ही सुपर-8 में अपना पहला मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार चुकी है, इसलिए सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए उसे बाकी दोनों मैच जीतना जरूरी होगा। दूसरी तरफ जिम्बाब्वे को भी अपने पहले सुपर-8 मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। खास बात यह है कि यह मुकाबला भारत की धरती पर भारत और जिम्बाब्वे के बीच पहला टी20 इंटरनेशनल मैच भी माना जा रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक 13 टी20 मैच खेले गए हैं, जिनमें भारत ने 10 मैच जीते हैं, जबकि जिम्बाब्वे को केवल 3 जीत मिली हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire