Breaking News
Create your Account
IND vs ZIM 5th T20I: जिम्बाब्वे ने भारतीय टीम के खिलाफ जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करेगा भारत, देखें मैच से जुड़ी अन्य डिटेल्स
IND vs ZIM 5th T20I: नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखरी मुकाबला आज 4:30 बजे हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा. इस सीरीज में भारत ने 3-1 से आगे है. भारतीय टीम आज जीत के साथ सीरीज का शानदार समापन करना चाहेगी. दूसरी ओर, जिम्बाब्वे के पास सम्मान बचाने का मौका होगा, क्योंकि उन्होंने पहले मैच में जीत दर्ज की थी और आज का आखिरी मैच जीतकर सीरीज का सम्मानजनक अंत करना चाहेंगे. जिम्बाब्वे ने भारतीय टीम के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है.
IND vs ZIM 5th T20I: हरारे स्पोर्ट्स क्लब की पिच रिपोर्ट
हरारे स्पोर्ट्स क्लब की पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए अनुकूल है. इस मैदान पर पहली पारी में औसत स्कोर 130 का रहा है. जबकि दूसरी पारी में यह औसत बढ़कर 200 हो जाती है. आज इस मैदान पर हाई स्कोर मुकाबला देखने मिल सकता है. इस मैदान पर कुल 45 टी-20I मैच खेले गए हैं, जिनमें से 26 मुकाबले पहले बैटिंग करने वाली टीम के नाम रही हैं.
IND vs ZIM 5th T20I: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
IND vs ZIM 5th T20I: भारत और जिम्बाब्वे के बीच कुल 12 टी20 मैच खेले गए हैं. भारत ने 9 मैच जीते हैं वहीं जिम्बाब्वे ने तीन मुकाबले अपने नाम किये है.
IND vs ZIM 5th T20I: कब खेला जाएगा मैच?
भारत और जिम्बाब्वे के बीच चौथा T20 मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब में 14 जुलाई 2024 को खेला जाएगा. मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम चार बज के तीस मिनट पर शुरू होगा.
IND vs ZIM 5th T20I: कहां देखें लाइव टेलीकास्ट?
भारत और जिम्बाब्वे के बीच चौथे टी20 मैच का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क टीवी पर होगा. वहीं मोबाइल पर सोनी लिव (Sony LIV) ऐप और वेबसाइट पर दूसरे टी20 मैच का लाइव स्ट्रीम देखा जा सकता है. दर्शकों को इस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार है और वे अपनी टीमों का समर्थन करने के लिए पूरी तैयारी में हैं. यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी टीम इस मुकाबले में बाजी मारती है और सीरीज में अपनी स्थिति मजबूत करती है.
IND vs ZIM 5th T20I: दोनों टीमों के प्लेइंग इलेवन
IND vs ZIM 5th T20I: भारत (प्लेइंग इलेवन): शुबमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रियान पराग, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे, मुकेश कुमार।
IND vs ZIM 5th T20I: जिम्बाब्वे (प्लेइंग इलेवन): वेस्ली मधेवेरे, तादिवानाशे मारुमनी, ब्रायन बेनेट, डायोन मायर्स, सिकंदर रज़ा (कप्तान), जॉनाथन कैंपबेल, फ़राज़ अकरम, क्लाइव मदांडे (डब्ल्यू), ब्रैंडन मावुता, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी।
Related Posts
More News:
- 1. TIME-100 List 2026: TIME मैगज़ीन ने जारी की 100 प्रभावशाली हस्तियों की लिस्ट, प्रधानमंत्री मोदी को नहीं मिली जगह, इन तीन भारतियों के नाम शामिल
- 2. Amit Shah Convoy Incident: बंगाल में चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन, Amit Shah की सुरक्षा में चूक पर DC समेत 4 पुलिस अफसर सस्पेंड
- 3. CG Accident : शनिचरा बांध पुल पर मौत की टक्कर, बोलेरो-वैन भिड़ंत में पिता-पुत्र की मौके पर मौत, पत्नी कोमा में
- 4. MP News : रिश्वतखोरी पर लोकायुक्त का शिकंजा, इंदौर में इंजीनियर तो नरसिंहपुर में बाबू गिरफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

