Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

IND vs ZIM 3nd T20I: भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी का किया फैसला, इन तीन खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन में मिली जगह, देखें पिच रिपोर्ट सहित अन्य जानकारी

इस मैदान पर बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को मदद मिलती है. इस मैदान पर पहली पारी में औसत स्कोर 130 का रहा है.

IND vs ZIM 3nd T20I: भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी का किया फैसला, इन तीन खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन में मिली जगह, देखें पिच रिपोर्ट सहित अन्य जानकारी
X
IND vs ZIM 3nd T20I: खेल डेस्क: भारत और जिम्बाब्वे के बीच आज तीसरा T20 मुकाबला खेला जाएगा है. मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा. भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीसरा T20I मैच भारतीय समयानुसार शाम साढ़े चार बजे शुरू होगा. जबकि भरता के कप्तान शुभमण गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. भारतीय टीम आज तीन बदलाव के साथ उतरेगी. यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन और शिवम दुबे को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है. दूसरे टी20 मुकाबले में भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे को 100 रनों से हरा दिया और सीरीज में 1-1 से बराबर कर ली.


IND vs ZIM 3nd T20I: हरारे स्पोर्ट्स क्लब की पिच रिपोर्ट
इस मैदान पर बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को मदद मिलती है. इस मैदान पर पहली पारी में औसत स्कोर 130 का रहा है. जबकि दूसरी पारी में यह औसत बढ़कर 200 हो जाती है. आज इस मैदान पर हाई स्कोर मुकाबला देखने मिल सकता है.

IND vs ZIM 3nd T20I: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
IND vs ZIM 3nd T20I: भारत और जिम्बाब्वे के बीच कुल 10 टी20 मैच खेले गए हैं. भारत ने सात मैच जीते हैं वहीं जिम्बाब्वे ने तीन मुकाबले अपने नाम किये है.

IND vs ZIM 3nd T20I: कब और कहां खेला जाएगा दूसरा टी20 मैच?
भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीसरा T20 मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में 10 जुलाई 2024 को खेला जाएगा. मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम चार बज के तीस मिनट पर शुरू होगा.

IND vs ZIM 3nd T20I: कहां देखें लाइव टेलीकॉस्ट ?
भारत और जिम्बाब्वे के बीच दूसरे टी20 मैच का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क टीवी पर होगा. वहीं मोबाइल पर सोनी लिव (Sony LIV) ऐप और वेबसाइट पर दूसरे टी20 मैच का लाइव स्ट्रीम देखा जा सकता है.

दोनों टीमों के प्लेइंग इलेवन
IND vs ZIM 3nd T20I: भारतीय प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जयसवाल, अभिषेक शर्मा, शुबमन गिल (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन (डब्ल्यू), शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अवेश खान, खलील अहमद.

IND vs ZIM 3nd T20I: जिम्बाब्वे प्लेइंग इलेवन : तदिवानाशे मारुमनी, वेस्ली मधेवेरे, ब्रायन बेनेट, डायोन मायर्स, सिकंदर रज़ा (कप्तान), जॉनाथन कैंपबेल, क्लाइव मैडेंडे (डब्ल्यू), वेलिंगटन मसाकाद्जा, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजाराबानी, तेंडाई चतारा.
.

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire