Create your Account
IND vs ZIM 2nd T20I: भारत ने हरारे में टॉस जीतकर पहले बैटिंग का लिया फैसला, देखें प्लेइंग इलेवन
- VP B
- 07 Jul, 2024
भारत और जिम्बाब्वे के बीच दूसरे टी20 मैच का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क टीवी पर होगा. वहीं मोबाइल पर सोनी लिव (Sony LIV) ऐप और वेबसाइट पर दूसरे टी20 मैच का लाइव स्ट्रीम देखा जा सकता है.
IND vs ZIM 2nd T20I: खेल डेस्क: भारत और जिम्बाब्वे के बीच आज रविवार को पांच टी20 मैचों के सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा है. मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा. भारत और जिम्बाब्वे के बीच दूसरा T20I मैच भारतीय समयानुसार शाम साढ़े चार बजे शुरू होगा. जबकि इससे आधे घण्टे पहले दोनों टीम के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगे. पहले टी20 में जिम्बाब्वे ने भारतीय टीम को 13 रनों से हरा दिया और सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की. दूसरे मुकाबले में भारत की नजर अब सीरीज में वापसी की होगी. भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया है.
IND vs ZIM 2nd T20I: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
IND vs ZIM: भारत और जिम्बाब्वे के बीच कुल 9 टी20 मैच खेले गए हैं. भारत ने छह मैच जीते हैं वहीं जिम्बाब्वे ने तीन मुकाबले जीते है.
IND vs ZIM 2nd T20I: हरारे स्पोर्ट्स क्लब की पिच रिपोर्ट
इस मैदान पर बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को मदद मिलती है. इस मैदान पर पहली पारी में औसत स्कोर 130 का रहा है. जबकि दूसरी पारी में यह औसत बढ़कर 200 हो जाती है. आज इस मैदान पर हाई स्कोर मुकाबला देखने मिल सकता है.
IND vs ZIM 2nd T20I: कहां देखें लाइव टेलीकॉस्ट ?
भारत और जिम्बाब्वे के बीच दूसरे टी20 मैच का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क टीवी पर होगा. वहीं मोबाइल पर सोनी लिव (Sony LIV) ऐप और वेबसाइट पर दूसरे टी20 मैच का लाइव स्ट्रीम देखा जा सकता है.
IND vs ZIM 2nd T20I: कब और कहां खेला जाएगा दूसरा टी20 मैच?
भारत और जिम्बाब्वे के बीच दूसरा टी20 मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में 7 जुलाई 2024 को खेला जाएगा.
IND vs ZIM 2nd T20I: कितने बजे शुरू मुकाबला?
दोनों टीमों के बीच दूसरा टी20 मैच भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे (जिम्बाब्वे में स्थानीय समयानुसार दोपहर 1:00 बजे) से शुरू होगा.
दोनों टीमों के प्लेइंग इलेवन
IND vs ZIM 2nd T20I: भारतीय प्लेइंग इलेवन: (प्लेइंग इलेवन): शुबमन गिल (कप्तान), अभिषेक शर्मा, रुतुराज गायकवाड़, साई सुदर्शन, रियान पराग, रिंकू सिंह, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अवेश खान, मुकेश कुमार.
IND vs ZIM 2nd T20I: जिम्बाब्वे प्लेइंग इलेवन : वेसली मधेवेरे, इनोसेंट कैया, ब्रायन बेनेट, सिकंदर रज़ा (कप्तान), डायोन मायर्स, जॉनाथन कैंपबेल, क्लाइव मैडेंडे (डब्ल्यू), वेलिंगटन मसाकाद्जा, ल्यूक जोंगवे, ब्लेसिंग मुजाराबानी, तेंडाई चतारा.

Related Posts
More News:
- 1. MP Cabinet : मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले : स्वामित्व योजना में उपकर माफ; हर जिले में बनेंगे IT भवन, छात्रों को ई-स्कूटी के लिए 495 करोड़ की मंजूरी
- 2. Username feature: यूजरनेम फीचर पर सरकार सख्त, अब Telegram और Signal को भी नोटिस
- 3. CG Crime : सौतन बनी कातिल, आधी रात सोते समय गला रेतकर की हत्या, महिला गिरफ्तार
- 4. India A vs Nepal T20 Series: BCCI का बड़ा फैसला, नेपाल दौरे पर जाएगी India A टीम; 3 मैचों की T20 सीरीज का शेड्यूल जारी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

