Create your Account
IND vs WI T20 WC Super 8: सेमीफइनल की रेस में भारत - वेस्टइंडीज, टॉस जीताकर पहले गेंदबाजी करेगी टीम इंडिया, देखें प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट और लाइव स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
IND vs WI T20 WC Super 8: कोलकाता: आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज अहम मुकाबला खेला जा रहा है। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होने वाला यह मैच सेमीफाइनल की आखिरी टिकट तय करेगा। कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम इंडिया टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी है। मैच शाम 7 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 6:30 बजे हुआ। रिंकू सिंह टीम के साथ जुड़ चुके हैं और अभ्यास करते नजर आए।
IND vs WI T20 WC Super 8: सेमीफाइनल की जंग
दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड पहले ही अंतिम चार में जगह बना चुके हैं। ऐसे में यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए ‘करो या मरो’ जैसा है। दोनों की बल्लेबाजी मजबूत है, लेकिन असली अंतर गेंदबाज पैदा कर सकते हैं।
IND vs WI T20 WC Super 8: हेड-टू-हेड आंकड़े
टी20 इंटरनेशनल में भारत और वेस्टइंडीज 30 बार भिड़ चुके हैं, जिनमें भारत ने 19 और वेस्टइंडीज ने 10 मैच जीते हैं। हालांकि टी20 वर्ल्ड कप में कैरेबियाई टीम का पलड़ा भारी रहा है, जहां चार में से तीन मुकाबले उसने अपने नाम किए हैं।
IND vs WI T20 WC Super 8: पिच और मौसम रिपोर्ट
ईडन गार्डन्स की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है। इस टूर्नामेंट में यहां औसत रनरेट 8.59 रहा है। नई गेंद से तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है, जबकि स्पिनरों को ज्यादा टर्न मिलने की उम्मीद कम है। मौसम साफ है और बारिश की संभावना नहीं है।
IND vs WI T20 WC Super 8: टीम अपडेट और लाइव प्रसारण
मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर और लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप पर उपलब्ध है।
IND vs WI T20 WC Super 8: दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।
वेस्टइंडीज: शाई होप (विकेटकीपर), रोस्टन चेस, शिमरॉन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, अकील होसेन, गुडाकेश मोटी, शमर जोसेफ।
Related Posts
More News:
- 1. UP cabinet meeting: यूपी कैबिनेट का बड़ा फैसला: शिक्षामित्रों और अंशकालिक अनुदेशकों का मानदेय बढ़ा, बलिया में खुलेगा मेडिकल कॉलेज
- 2. Tamil Nadu Chunav: बीजेपी ने 27 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए, सूची में अन्नामलाई का नाम नहीं..यहां देखें सूची पार्टी ने किस पर लगाया दांव
- 3. Iran Hit Down US F 35: ईरान ने मार गिराया अमेरिका का F 35 विमान, देसी एयर-डिफेंस सिस्टम से उड़ाए परखच्चे, देखें VIDEO
- 4. Thursday Horoscope: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए गुरुवार का दिन, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

