Create your Account
IND vs SL 1st T20I: पहले T20 मुकाबले में भारत की धमाकेदार जीत, श्रीलंका को 43 रनों से हराया
- VP B
- 28 Jul, 2024
लक्ष्य का पीछा करते हुए, श्रीलंका ने बेहतरीन शुरुआत की। पथुम निसांका (48 गेंदों में 79) और कुस मेंडिस (27 गेंदों में 45) ने पहले विकेट के लिए 84 रन जोड़े।
IND vs SL 1st T20I: खेल डेस्क: टीम इंडिया ने श्रीलंका दौरे का धमाकेदार आगाज करते हुए पहले टी20 मैच में 43 रनों से जीत दर्ज की। पल्लेकेले स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने 7 विकेट के नुकसान पर 213 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव ने 26 गेंदों में 8 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 50 रन बनाए, जबकि ऋषभ पंत (49) और यशस्वी जायसवाल (40) ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। श्रीलंका की ओर से मथीशा पथिराना ने 4 विकेट लिए।
IND vs SL 1st T20I: लक्ष्य का पीछा करते हुए, श्रीलंका ने बेहतरीन शुरुआत की। पथुम निसांका (48 गेंदों में 79) और कुस मेंडिस (27 गेंदों में 45) ने पहले विकेट के लिए 84 रन जोड़े। भारतीय गेंदबाजों ने दबाव बनाया और श्रीलंका की टीम 19.2 ओवर में 170 रन पर सिमट गई। रियान पराग ने 3 विकेट लिए, जबकि अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट लिए। भारत ने इस जीत के साथ तीन मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। दूसरा मुकाबला रविवार को खेला जाएगा।
Related Posts
More News:
- 1. CG Crime : अंधेकत्ल की गुत्थी सुलझी, 4 लाख की सुपारी देकर कराई थी महिला की हत्या, 9 आरोपी गिरफ्तार
- 2. Road Accident in Thailand: थाईलैंड में बड़ा सड़क हादसा, पिकअप ट्रक ने बौद्ध भिक्षुओं को कुचला, 9 की मौत
- 3. Hormuz Ship Attack: होर्मुज में भारतीय नाविकों के कमर्शियल शिप पर हमला, 10 ने समुद्र में कूदकर बचाई जान, 1 अब भी लापता
- 4. Chhattisgarh High Court: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने स्कूलों में मंत्र पाठ पर दायर याचिका की खारिज, सबूत मिलने पर फिर होगी सुनवाई
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

