Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

IND vs SL 1st ODI: भारत और श्रीलंका के बीच पहला ODI मुकाबला टाई, ऑलआउट हुई टीम इंडिया

सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार, 4 अगस्त को आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा।

IND vs SL 1st ODI: भारत और श्रीलंका के बीच पहला ODI मुकाबला टाई, ऑलआउट हुई टीम इंडिया
X
IND vs SL 1st ODI: खेल डेस्क: भारत और श्रीलंका के बीच चल रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला टाई हो गया। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में आठ विकेट पर 230 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने 47.5 ओवर में 10 विकेट पर 230 रन बनाए। भारत के लिए अक्सर पटेल और अर्शदीप सिंह ने दो-दो विकेट अपने नाम किए और शिवम, कुलदीप, सिराज और सूंदर ने एक एक विकेट झटके।

IND vs SL 1st ODI:
भारत को जीत के लिए जब 15 गेंदों में सिर्फ एक रन की जरूरत थी, तब शिवम दुबे आउट हो गए। इसके बाद अर्शदीप सिंह बल्लेबाजी करने आए और पहली ही गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए, जिससे मैच टाई हो गया।

IND vs SL 1st ODI: सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार, 4 अगस्त को आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले वनडे में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने 58 रन बनाए और 33 गेंदों में अपने वनडे करियर का 56वां अर्धशतक पूरा किया। श्रीलंका के लिए वानिंदु हसरंगा और चरिथ असलंका ने सबसे ज्यादा तीन-तीन विकेट लिए।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire