Create your Account
IND vs SA Warm-up Match : संजू या ईशान कौन होगा टीम इंडिया का ओपनर? वार्म-अप मैच में साउथ अफ्रीका से आज भिड़ेगी मेन इन ब्लू
IND vs SA Warm-up Match : मुंबई। टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत से पहले टीम इंडिया अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी है। इसी कड़ी में भारतीय टीम 4 फरवरी को साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक अहम वॉर्म-अप मुकाबला खेलेगी। यह मैच न सिर्फ खिलाड़ियों की लय परखने का मौका देगा, बल्कि प्लेइंग-11 और खासकर ओपनिंग जोड़ी को लेकर चल रहे सस्पेंस पर भी से पर्दा उठा सकता है।
IND vs SA Warm-up Match : कब और कहां होगा मुकाबला
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच यह वॉर्म-अप मैच मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबले की शुरुआत शाम 7 बजे होगी, जबकि टॉस 6:30 बजे किया जाएगा। फैंस इस मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकेंगे और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप पर उपलब्ध रहेगी।
IND vs SA Warm-up Match : ओपनिंग जोड़ी पर टिकी निगाहें
हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन ओपनिंग स्लॉट को लेकर अभी भी तस्वीर साफ नहीं है। संजू सैमसन उस सीरीज में बड़ी पारी नहीं खेल पाए, जबकि ईशान किशन ने शतक जड़कर चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग की जिम्मेदारी किसे सौंपी जाती है संजू को एक और मौका मिलता है या ईशान की फॉर्म को तरजीह दी जाती है। इसके अलावा, नंबर-3 पर तिलक वर्मा की वापसी भी टीम संयोजन को प्रभावित कर सकती है।
IND vs SA Warm-up Match : वर्ल्ड कप की ओर पहला कदम
टीम इंडिया 7 फरवरी से टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने अभियान की शुरुआत करेगी। पहला मुकाबला अमेरिका के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। ऐसे में साउथ अफ्रीका के खिलाफ यह वॉर्म-अप मैच खिलाड़ियों के लिए आत्मविश्वास बढ़ाने और रणनीति को परखने का सुनहरा मौका होगा।
IND vs SA Warm-up Match : वर्ल्ड कप के लिए भारत-दक्षिण अफ्रीका का स्क्वाड
भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह
दक्षिण अफ्रीका: एडेन मार्करम (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, क्विंटन डी कॉक, मार्को जेनसन, जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज, क्वेना मफाका, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नोर्त्जे, कगिसो रबाडा, रयान रिकेल्टन, जेसन स्मिथ, ट्रिस्टन स्टब्स
Related Posts
More News:
- 1. UP News: मम्मी-पापा सॉरी…, सुसाइड नोट लिख तीन सगी बहनें 9वीं मंजिल से कूदीं, गेम खेलने से मना करने पर दे दी जान
- 2. MP Crime : जंगल में डोकरीखेड़ा डैम के पास संदिग्ध हालत में मिली अज्ञात महिला की लाश, पुलिस जांच में जुटी
- 3. Gold and Silver Price: सोने-चांदी में जबरदस्त उछाल: 10 ग्राम सोना 1.60 लाख के पार, चांदी ने भी पकड़ी रफ़्तार
- 4. T20 World Cup 2026 से पहले सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे गौतम गंभीर, टीम इंडिया की जीत के लिए बप्पा से की प्रार्थना
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

