Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
IND vs SA 4th T20I: भारत ने टॉस जीता, बल्लेबाजी का लिया फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन...
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चार मैचों की टी20 सीरीज का चौथा और अंतिम मुकाबला आज शुक्रवार को वांडरर्स स्टेडियम में खेला जाएगा।

IND vs SA 4th T20I: मुंबई: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चार मैचों की टी20 सीरीज का चौथा और अंतिम मुकाबला आज शुक्रवार को वांडरर्स स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। दोनों टीमें अंतिम मैच में बिना बदलाव के उतरी हैं। भारत ने चार मैचों की टी20 सीरीज 2-1 की बढ़त बनाई हुई है। सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व वाली भारतीय टीम के पास सीरीज जीतने का सुनहरा मौका है, जबकि अफ्रीका के पास सीरीज को बराबर करने का ही विकल्प मौजूद है।
IND vs SA 4th T20I: भारत की प्लेइंग इलेवन:
संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, रमनदीप सिंह, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती।
IND vs SA 4th T20I: साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन:
रयान रिकेल्टन, रीज़ा हेंड्रिक्स, एडेन मार्कराम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, मार्को जेनसन, एंडिले सिमलेन, गेराल्ड कोएत्जी/नकबायोमजी पीटर, केशव महाराज, लुथो सिपाम्ला।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


