Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

IND vs SA 4th T20I: भारत के पास सीरीज जीतने का मौका, तो ड्रा के इरादे से उतरेगी दक्षिण अफ्रीका, जानिए कहां फ्री स्ट्रीमिंग का लुफ्त उठा सकेंगे आप, और कैसी होगी पिच

IND vs SA 4th T20I

IND vs SA 4th T20I: भारत के पास सीरीज जीतने का मौका, तो ड्रा के इरादे से उतरेगी दक्षिण अफ्रीका, जानिए कहां फ्री स्ट्रीमिंग का लुफ्त उठा सकेंगे आप, और कैसी होगी पिच
X
IND vs SA 4th T20I: मुंबई: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चार मैचों की टी20 सीरीज का चौथा और अंतिम मुकाबला शुक्रवार को वांडरर्स स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम ने अब तक सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है और इस मुकाबले में जीत दर्ज कर सीरीज अपने नाम करने की कोशिश करेगी। वहीं, मेजबान दक्षिण अफ्रीका के लिए यह मैच सीरीज ड्रॉ करने का आखिरी मौका होगा। यह मैच भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे शुरू होगा। इससे आधे घंटे पहले दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगे।

IND vs SA 4th T20I: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: तीसरे मैच में भारत की जीत
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने सेंचुरियन में खेले गए तीसरे टी20 में 11 रन से रोमांचक जीत दर्ज की थी। इस जीत के साथ भारत ने सीरीज में बढ़त बना ली। भारतीय टीम की नजरें अब सीरीज जीतने पर हैं।



IND vs SA 4th T20I: पिच रिपोर्ट
जोहान्सबर्ग की वांडरर्स पिच तेज गेंदबाजों को मदद देती है। दूसरी पारी में बल्लेबाजी आसान होती है, इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला ले सकती है। इस पिच पर बल्लेबाजों को शुरुआती ओवरों में संभलकर खेलने की जरूरत होगी।

IND vs SA 4th T20I: लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग
इस मैच का सीधा प्रसारण स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क पर होगा। इसके साथ ही इसे जियो सिनेमा ऐप पर लाइव स्ट्रीम किया जा सकता है। दर्शक अपने स्मार्टफोन और टीवी पर इस मैच का आनंद ले सकते हैं।

IND vs SA 4th T20I: भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन:
संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, रमनदीप सिंह, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती।




IND vs SA 4th T20I: साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग इलेवन:
रयान रिकेल्टन, रीज़ा हेंड्रिक्स, एडेन मार्कराम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, मार्को जेनसन, एंडिले सिमलेन, गेराल्ड कोएत्जी/नकबायोमजी पीटर, केशव महाराज, लुथो सिपाम्ला।



Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire