Breaking News
CG News : हाथी शावकों के शव मिलने का मामला, 3 संदिग्ध हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी खुलासा
IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें कौन से टीम में कौन से धुरंधर
LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
Create your Account
IND vs SA 3rd ODI: दक्षिण अफ्रीका 270 पर ऑलआउट, भारत के लिए प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव ने झटके चार-चार विकेट
IND vs SA 3rd ODI: नई दिल्ली: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज आज विशाखापत्तनम में रोमांचक मोड़ पर पहुंच गई, जहां निर्णायक मुकाबले में दोनों टीमें जीत के लिए पूरी ताकत झोंक रही हैं। सीरीज इस समय 1-1 की बराबरी पर है। पहले वनडे में भारत ने 17 रन से जीत हासिल की थी, जबकि दूसरे मैच में दक्षिण अफ्रीका ने 4 विकेट से वापसी कर मुकाबले को दिलचस्प बना दिया था।

IND vs SA 3rd ODI: तीसरे वनडे में टॉस भारत के पक्ष में रहा। कप्तान केएल राहुल ने परिस्थितियों को देखते हुए पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। टीम इंडिया ने प्लेइंग 11 में एक बदलाव करते हुए वाशिंगटन सुंदर की जगह तिलक वर्मा को मौका दिया। वहीं दक्षिण अफ्रीका ने दो बदलाव किए रिक्लेटन और बार्टमैन की वापसी हुई, जबकि डि जॉर्जी और नांद्रे बर्गर चोट के कारण बाहर हुए।
IND vs SA 3rd ODI: दक्षिण अफ्रीका की पारी 47.5 ओवर में 270 रन पर सिमट गई। टीम के लिए क्विंटन डिकॉक ने शानदार 106 रन की पारी खेली, जबकि कप्तान तेम्बा बावुमा ने 48 रन का योगदान दिया। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 114 रन की अहम साझेदारी ने मेहमान टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

IND vs SA 3rd ODI: भारत की ओर से गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव ने चार-चार विकेट लेकर दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजी को झकझोर दिया। रवींद्र जडेजा और अर्शदीप सिंह को एक-एक सफलता मिली। दक्षिण अफ्रीका की ओर से केशव महाराज 20 रन बनाकर नाबाद लौटे। अब भारत के सामने सीरीज जीतने के लिए 271 रनों का लक्ष्य होगा। मुकाबला रोमांचक स्थिति में है और क्रिकेट प्रेमियों की नजरें अब भारतीय बल्लेबाज़ी पर टिक गई हैं।
Related Posts
More News:
- 1. UP News : योगी सरकार के विमान बेड़े में शामिल हुआ अगस्ता वेस्टलैंड AW139, जानिए इसकी खासियत
- 2. CG Accident : तेज रफ्तार ट्रक ने लूना सवार को कुचला, मौत के बाद लोगों ने किया चक्का जाम
- 3. Iran allows Indian tankers to pass Hormuz: ईरान ने दी होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों को गुजरने की इजाजत, विदेश मंत्री जयशंकर और अराघची की बातचीत के बाद निकला रास्ता
- 4. CG News: जल्द बनेगा ग्रेटर रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में स्टेट कैपिटल रीजन की पहली बैठक में विकास का प्लान तैयार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

