Breaking News
FIH Women's Hockey World Cup: भारत ने इटली को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से खिताबी भिड़ंत
CG News : हाथी शावकों के शव मिलने का मामला, 3 संदिग्ध हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी खुलासा
IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें कौन से टीम में कौन से धुरंधर
LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
Create your Account
IND vs SA 3rd ODI: भारत ने द. अफ्रीका के खिलाफ जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला, जानें दोनों टीमों की प्लेइंग 11, पिच और लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी डिटेल्स
IND vs SA 3rd ODI: नई दिल्ली : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का रोमांचक अंत आज विशाखापत्तनम में तीसरे और अंतिम मुकाबले के साथ होने जा रहा है। फिलहाल दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं, ऐसे में यह मैच विजेता का फैसला करेगा। पहले वनडे में भारत ने 17 रन से जीत दर्ज की थी, जबकि दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे मैच में 4 विकेट से मजबूत वापसी की।

IND vs SA 3rd ODI: टॉस भारत ने जीता
टॉस के दौरान भारत को बड़ी राहत मिली। कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जो इस मैदान की परिस्थितियों को देखते हुए अहम माना जा रहा है। भारत ने अपनी प्लेइंग 11 में एक बदलाव किया है, जहां वाशिंगटन सुंदर की जगह तिलक वर्मा को मौका दिया गया है। वहीं दक्षिण अफ्रीका ने दो बदलाव किए हैं रिक्लेटन और बार्टमैन टीम में लौटे हैं, जबकि डि जॉर्जी और नांद्रे बर्गर चोट के कारण बाहर हैं।

IND vs SA 3rd ODI: विशाखापत्तनम भारतीय टीम के लिए लकी मैदान रहा है। यहां खेले गए 10 वनडे मैचों में भारत ने 7 बार जीत हासिल की है और केवल 2 बार हार का सामना किया है। खास बात यह है कि टीम इंडिया यहां पहली बार दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगी, जिससे मुकाबला और भी खास बन जाता है।
IND vs SA 3rd ODI: विशाखापत्तनम का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। तापमान लगभग 30 डिग्री सेल्सियस रहेगा और हवा की गति 13 kmph के आसपास रहेगी। हल्के बादल रह सकते हैं, लेकिन खेल में बाधा आने की संभावना नहीं है। ओस एक बार फिर निर्णायक भूमिका निभा सकती है।

IND vs SA 3rd ODI: विशाखापत्तनम की पिच
पिच की बात करें तो यह बल्लेबाजों के लिए जानी जाती है। तेज गेंदबाजों को शुरुआती स्विंग मिल सकती है, लेकिन बाद में रन बनाना आसान हो जाता है, जिससे एक हाई-स्कोरिंग मुकाबले की पूरी उम्मीद है।
IND vs SA 3rd ODI: कहां देखे लाइव
फैंस मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं, जबकि डिजिटल दर्शक जिओसिनेमा और हॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग का आनंद ले सकेंगे। बिना सब्सक्रिप्शन वाले दर्शकों के लिए डीडी स्पोर्ट्स पर मुकाबला फ्री में उपलब्ध रहेगा।

IND vs SA 3rd ODI: दोनों टीमों की प्लेइंग-11
IND vs SA 3rd ODI: भारत: रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा।
IND vs SA 3rd ODI: दक्षिण अफ्रीका: रेयान रिकेल्टन, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), तेम्बा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रिट्जके, एडेन मार्करम, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, ओटेनिल बार्टमैन।
Related Posts
More News:
- 1. CG News: गजमोहिनी अपार्टमेंट में लगी आग, रिहायशी परिसर में चल रहा था गोदाम
- 2. Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से, 72 साल बाद दुर्लभ संयोग, डोली में सवार होकर आएगी माता दुर्गा, जानें कलश स्थापना का मुहूर्त
- 3. CG News : अफीम कांड में बड़ा एक्शन, BJP नेता के भाई की अवैध जमीन पर चला बुलडोजर, घर से 7 बोरी डोडा बरामद
- 4. बिग ब्रेकिंग: Iran War Live: ईरान के नए सुप्रीम लीडर अराफी की भी मौत, तेहरान ने ड्रोन से अमेरिकी फाइटर जेट को मार गिराया
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

