Breaking News
FIH Women's Hockey World Cup: भारत ने इटली को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से खिताबी भिड़ंत
CG News : हाथी शावकों के शव मिलने का मामला, 3 संदिग्ध हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी खुलासा
IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें कौन से टीम में कौन से धुरंधर
LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
Create your Account
IND vs SA 2nd Test: दक्षिण अफ्रीका ने रचा इतिहास, गुवाहाटी टेस्ट 408 रन से जीता; भारत की घर में सबसे बड़ी हार
IND vs SA 2nd Test: नई दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका ने गुवाहाटी टेस्ट में भारत को 408 रन से हराकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली। कोलकाता में पहला टेस्ट 30 रन से जीतने के बाद दक्षिण अफ्रीका ने इस मैच में भी दबदबा बनाए रखा और विश्व टेस्ट चैंपियन भारत को करारी शिकस्त दी। यह भारत की टेस्ट इतिहास में ओवरऑल और घरेलू दोनों स्तर पर रनों के अंतर से सबसे बड़ी हार है। इससे पहले 2004 में नागपुर में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 342 रन से हराया था।
IND vs SA 2nd Test: पिछले 13 महीनों में यह दूसरी बार है जब भारत को घर पर किसी टीम ने टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप किया है। अक्टूबर–नवंबर 2024 में न्यूजीलैंड ने भी भारत को 3-0 से हराया था। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में यह हार भारत की उम्मीदों को बड़ा झटका देगी।
IND vs SA 2nd Test: मैच में दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 489 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 201 रन पर ढेर हो गई। इसके बाद अफ्रीका ने फॉलोऑन न देते हुए दूसरी पारी में 260/5 पर पारी घोषित कर दी। पहली पारी की बढ़त मिलाकर भारत के सामने 549 रन का विशाल लक्ष्य रखा गया। चौथे दिन भारत शुरुआती दो विकेट खोकर दबाव में आ गया और अंतिम दिन भारतीय बल्लेबाज़ पूरी तरह बिखर गए।
IND vs SA 2nd Test: भारत की ओर से केवल रवींद्र जडेजा थोड़े समय तक संघर्ष करते दिखे। उन्होंने 87 गेंदों पर 54 रन की पारी खेलकर टेस्ट करियर का 28वां अर्धशतक जमाया। लेकिन बाकी बल्लेबाज़ पूरी तरह फ्लॉप रहे। साई सुदर्शन 14, कुलदीप यादव 5, ध्रुव जुरेल 2 और कप्तान ऋषभ पंत सिर्फ 13 रन बनाकर आउट हो गए।
IND vs SA 2nd Test: दक्षिण अफ्रीका के स्पिनर साइमन हार्मर मैच के हीरो रहे। उन्होंने दूसरी पारी में छह विकेट झटके। केशव महाराज ने दो विकेट लिए, जबकि मार्को यानसेन और मुथुसामी को एक-एक सफलता मिली। इस हार के साथ भारत की घरेलू अजेयता पर बड़ा सवाल खड़ा हुआ है और टीम को आगामी डब्ल्यूटीसी मुकाबलों में वापसी के लिए नई रणनीति बनानी होगी।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : फर्जी पुलिस बनकर बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन, घंटों में दबोचे दो आरोपी
- 2. Arjun-Saaniya Wedding: सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने सानिया चंडोक संग लिए सात फेरे, मुंबई में संपन्न हुई शाही शादी
- 3. छठी बार टी20 वर्ल्डकप के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जानें पिछले 5 बार के रिकॉर्ड, कब.कब इंग्लैंड से हुआ मुकाबला
- 4. LPG gas cylinder shortage: गैस संकट से इस बड़ी टेक कंपनी ऑफिस के लोगों को वर्क फ्रॉम होम पर भेजा, Zomato, Swiggy के 50 प्रतिशत फूड डिलीवरी ऑर्डर कैंसिल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

