Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
IND vs SA 2nd T20: भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 मुकाबला आज, जानिए संभावित प्लेइंग इलेवन सहित कहां फ्री देख सकेंगे मैच
2nd T20I

IND vs SA 2nd T20: खेल डेस्क: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चार मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज गक्वेबरहा के सेंट जॉर्ज पार्क में खेला जाएगा। पहला मैच भारत ने 61 रनों से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है और आज का मुकाबला जीतकर टीम इंडिया अपनी बढ़त को दोगुना करने का प्रयास करेगी। सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में टीम इंडिया ने पहले मैच में शानदार प्रदर्शन किया था, और अब वह मेजबानों को उनकी ही धरती पर मात देने के इरादे से मैदान में उतरेगी। मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम साढ़े 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों टीम के कप्तान आधा घंटा पहले मैदान पर उतरेंगे।
IND vs SA 2nd T20: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:
भारत और साउथ अफ्रीका ने अब तक टी20 प्रारूप में 28 मुकाबले खेले हैं, जिनमें से भारत ने 16 मुकाबले अपने नाम किए हैं, जबकि साउथ अफ्रीका ने 11 मैच जीते हैं। एक मुकाबला बेनतीजा रहा है।
IND vs SA 2nd T20: पिच और मौसम की जानकारी:
सेंट जॉर्ज पार्क में खेले जाने वाले इस मुकाबले में तेज हवाओं और बादलों का असर देखने को मिल सकता है, जिससे तेज गेंदबाजों को मदद मिलने की संभावना है। पिच की स्थिति को देखते हुए दोनों टीमें एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज को अपने प्लेइंग इलेवन में शामिल कर सकती हैं।
IND vs SA 2nd T20: लाइव टेलीकास्ट और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग:
यह मुकाबला स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क पर लाइव प्रसारित किया जाएगा, जबकि दर्शक इसे जिओ सिनेमा ऐप पर भी ऑनलाइन देख सकते हैं।
IND vs SA 2nd T20: भारत और साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग इलेवन:
भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई/यश दयाल, वरुण चक्रवर्ती, आवेश खान, अर्शदीप सिंह।
साउथ अफ्रीका: रीजा हेंड्रिक्स, रियान रिकेल्टन, एडन मार्करम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, मार्को यानसेन, केशव महाराज, गेराल्ड कोएत्ज़ी, नकाबायोमज़ी पीटर, ओटनील बार्टमैन।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


