Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
Ind vs SA 1st T20 : साउथ अफ्रीका ने जीता टॉस, गेंदबाजी का लिया फैसला, देखें पिच रिपोर्ट और प्लेइंग इलेवन
भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर दूसरी बार टी20 विश्व चैंपियनशिप का खिताब जीता था।

Ind vs SA 1st T20: खेल डेस्क: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चार मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच आज डरबन के किंग्समीड स्टेडियम में शुरू हो चुका है। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है, जिससे भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी का मौका मिला है। इस मैच में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। पिछली बार ये टीमें टी20 विश्व कप के फाइनल में आमने-सामने हुई थीं, जहां भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर दूसरी बार टी20 विश्व चैंपियनशिप का खिताब जीता था।
Ind vs SA 1st T20: पिच रिपोर्ट
किंग्समीड स्टेडियम की पिच तेज गेंदबाजों के लिए फायदेमंद मानी जाती है, जिसमें उछाल और शुरुआती ओवरों में स्विंग मिलने की संभावना रहती है। हाल के दिनों में पिच में बदलाव के चलते बल्लेबाजों को भी मदद मिलने लगी है। मैदान की एक ओर छोटी बाउंड्री है, जो रन बनाने में मददगार हो सकती है। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 153 रन है। अब तक इस मैदान पर कुल 22 टी20 मैच खेले गए हैं, जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 11 बार जीत हासिल की है, जबकि पहले गेंदबाजी करने वाली टीम को 9 बार जीत मिली है। ऐसे में टॉस का महत्व बढ़ जाता है।
Ind vs SA 1st T20 : टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन :
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, आवेश खान और वरुण चक्रवर्ती।
Ind vs SA 1st T20: दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन :
रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), एडेन मार्कराम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, पैट्रिक क्रूगर, मार्को जानसन, एंडिले सिमलेन, जेराल्ड कोएत्ज़ी, केशव महाराज और नकाबायोमज़ी पीटर।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


